सेनेटाइजेशन करना भूल, छोटे दुकानदारों पर बड़ा जुर्माना लगाने में जुटा बलिया प्रशासन!

बलिया : कोरोनाकाल में एक तरफ जहाँ लोगों की आर्थिक हालात खराब हो चली है और व्यापार का बुरा है तो दूसरी तरफ इस बीच कुछ नियमों के साथ ही दूकान खोलने की इज़ाज़त भी दी गयी है. लेकिन बीते कुछ दिनों से बलिया प्रशासन भी काफी सकिय है. आपको बता दें कि हाल ही में शहर के तमाम दुकानदारों और व्यापारियों पर भारी जुर्माना लगाया गया है.

वहीँ छापेमारी भी लगातार की जा रही है. जिसे लेकर व्यापारियों में काफी आक्रोश देखने को मिल रहा है. कहा यह भी जा रहा है कि प्रशासन की ऐसी सख्ती के विरोध में अब व्यापारी दुकानों को भी अनिश्चित काल के लिए बंद करने पर भी विचार कर रहे हैं. नियम को अनदेखा कर दूकान खोलने वालों से मजिस्ट्रेट और ईओ के टीम ने अभी गुरुवार को साथ हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया था. इसके अगले दिन सत्तर हज़ार रूपये का जुर्माना लगाया गया.

वहीँ प्रशासन छोटे छोटे व्यापारियों पर भी भारी जुर्माना लगा रहा हैऔर जुर्माना नहीं देने वाले दुकानदारों के सामान तक प्रशासन की टीम उठा ले जा रही है. शहर के व्यापारियों का कहना है कि कोरोना को रोकने के लिए एक तरफ प्रशासन ऐसे सख्त कदम उठा रहा है वहीँ दूसरी तरफ सेनेटाजेशन करने की ज़िम्मेदारी वह भूल गया है.

महज़ खानापूर्ति के लिए कुछ कुछ इलाकों में दवा का छिड़काव कर दिया गया, जबकि सीएम योगी ने शनिवार और रविवार को लॉकडाउन इसलिए लगाया था ताकि इन दो दोनों में शहर भर को सेनेटाज़ किया जा सके.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

1 day ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

1 day ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

1 day ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

1 day ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

1 day ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

1 day ago