बांसडीह डेस्क : बलिया में बाढ़ के सम्भावित ख़तरे को देखते हुए एक तरफ़ जहाँ तटवर्ती इलाक़ों के लोगों में दहशत का माहौल है, तो दूसरी तरफ नदी के पानी ने बड़ी उपजाऊ मिट्टी को बहा ले गयी है.
इसकी वजह से किसानों को बड़ा नुक़सान हुआ है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भी आम जनता को राहत का आश्वासन दिया है. इस बीच बाँसडीह ब्लाक के अंतर्गत बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में जरूरतमन्दों को युवा कांग्रेस की तरफ़ से खाद्य सामग्री बाँटी गयी है. युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव अभिजीत तिवारी सत्यम ने बाढ़ ग्रसित क्षेत्रों में जरूरतमन्दों तक खाद्य सामग्री बाँटी और लोगों को विश्वास दिलाया कि वह हर क़दम पर आपके साथ हैं.
गौरतलब है की सरयू की धारा ने रौद्र रूप अख्तियार कर लिया है. तहसील क्षेत्र के खादीपुर में गांव को बचाने के लिए बना रिग बंधा टूटने के कगार पर है. इसके कारण पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल है. इसको बचाने की कवायद तेज हो गई है, लेकिन तेज हवा के चलते मौके पर कुछ भी नहीं ठहर पा रहा है.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…