बलिया डेस्क : बलिया में 16 परीक्षा केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा आयोजित की गई. इस दौरान नगर के कालेजों में बनाये गये परीक्षा केंद्रों पर कोरोना के बावजूद भीड़-भाड़ देखने लायक रही. आलम यह रहा कि शासन-प्रशासन के दावे के हिसाब से परीक्षा केंद्रों पर व्यवस्था देखने को नहीं मिला. हालांकि सभी परीक्षा केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, ऑब्ज़र्वर और मजिस्ट्रेट ड्यूटी पर लगे रहे. वहीँ कई केंद्रों पर शारीरिक दूरी के नियम की धज्जियां उड़ती दिखाई दी.
इस दौरान पहली पाली में कुल 348 तो दूसरी पाली में 352 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी. नगर सहित जिले के 16 परीक्षा केंद्रों पर बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा के लिए कुल 4800 अभ्यर्थियों की दो पालियों में परीक्षा करायी गयी. इस दौरान बीएड संयुक्त परीक्षा की सुचिता के लिए आब्जर्वर और मजिस्ट्रेट भी तैनात किये गये थे.
शासन-प्रशासन से लागू किये गये दिशा निर्देशों का पालन कराने के लिए चक्रमण करते रहे. कोरोना के चलते नगर के साथ ही आसपास के 16 परीक्षा केंद्रों में से कुंवर सिंह स्नातकोत्तर कालेज और कुंवर सिंह इंटर कालेज, एससी कॉलेज, टाउन डिग्री कालेज, टाउन इंटर कालेज, राजकीय बालिका इंटर कालेज और राजकीय इंटर कालेज, गुलाब देवी इंटर कालेज और गुलाब देवी महिला डिग्री कालेज में दोनों पालियों में गहमा-गहमी रही. परीक्षा के दौरान सुचिता का ख्याल रखना के लिए प्रशासन के अफसरों को हिदायत दी गयी थी. परीक्षा केंद्र से 500 मीटर की दूरी पर फोटो स्टेट, साइबर कैफे आदि की दुकानें बन्द रखी गयी.
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…