बलिया में व्यापारियों से वसूल किए गए जुर्माना वापस होंगे : मंत्री आनन्द स्वरूप

बलिया: संसदीय कार्य व ग्राम्य विकास राज्यमन्त्री आनन्द स्वरूप शुक्ल ने रविवार को जिलाधिकारी, नगर मजिस्ट्रेट, अधिशासी अधिकारी नपा, सीओ व शहर के प्रमुख व्यापारियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक की। मंत्री ने दो टूक कहा कि व्यापारियों को अनावश्यक परेशान किए जाने की शिकायत नहीं मिलनी चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो उसकी पड़ताल होगी और जो भी दोषी मिलेगा उस पर कार्रवाई होगी। उन्होंने व्यापारियों से भी अनुरोध किया कि सरकार की तथा जिला प्रशासन की गाइडलाइन का पालन कर इस महामारी के खिलाफ चल रही जंग में अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें।

बैठक में मौजूद व्यापारी संगठन के सभी अध्यक्षों ने पहले अपनी-अपनी बात रखी। दवा संघ के जिलाध्यक्ष आनन्द सिंह, स्वर्णकार संघ से टुनटुन सर्राफ, पटरी दुकानदार संघ से राजू, चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सरदार बलजीत सिंह व आदि व्यपारियों ने अपने अपने विचार रखे। सभी को सुनने के बाद राज्यमन्त्री शुक्ल ने आश्वस्त किया कि शासन के गईडलाइन के अनुसार दुकानें खोली जाएंगी।

आज के बाद से कभी भी कोई अधिकारी छोटे या बड़े व्यपारियों को अनावश्यक परेशान नहीं करेगा। श्री शुक्ल ने कहा कि जान भी बचाना हैं जहां भी बचाना है। साथ ही उन्होंने सभी से अपील किया कि इस कोरोना महामारी से बचाव के लिए आप सब शासन के निर्देशों का पालन करें व समाजिक दूरी व मॉस्क का प्रयोग अवश्य करें।

वहीँ  मंत्री ने कहा कि व्यापारियों के साथ अधिकारियों को अब संयमित व्यवहार करना पड़ेगा। शुक्रवार के दिन जिन व्यापारियों पर अधिकारियों द्वारा जुर्माना किया गया है, उसको सोमवार को मै अपनी उपस्थिति में वापस करूंगा। श्री शुक्ल ने कहा कि बलिया में व्यापारियों की मंशा के अनुरूप कार्य होगा। इसी के मद्देनजर आज शहर के व्यापारियों व अधिकारियों की एक बैठक कर रहा हूं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago