कोरोना अपडेट: 14 मरीज स्वस्थ होकर लौटे घर, ठीक हुए मरीजों ने एकस्वर से बोला…

बलिया डेस्क. कोरोना मरीजों की संख्या में इजाफा जरूर हो रहा है, लेकिन राहत की बात यह है कि रिकवर करने वालों की भी संख्या बढ़ रही है। बसन्तपुर स्थित एल-1 फैसिलिटी सेंटर में आइसोलेट किए गए मरीजों में 14 और मरीज ठीक होकर अपने घर पहुंचे। संयुक्त मजिस्ट्रेट और कोरोना के नोडल विपिन कुमार जैन की मौजूदगी में सभी मरीजों को एंबुलेंस से उनके घर पहुंचाया गया।
घर जाने के लिए एंबुलेंस में बैठाते समय श्री जैन ने सभी को जरूरी सलाह दी। कहा, अभी घर जाकर एक हफ्ते होम क्वारंटाइन में रहना है। उसके बाद भी मास्क का प्रयोग, सोशल डिस्टेंस का पालन आदि जैसी सावधानियां बरतनी है। बताया कि सभी लोगों को एक हजार उनके खाते में भेजा जाएगा और अगले दिन उनके घर राशन भी पहुंच जाएगा। नए युवाओं से कहा कि अगर आप लोग रोजगार के इच्छुक हों तो मनरेगा योजनांतर्गत जॉबकार्ड बनवा कर अपने गांव में ही काम करके आय प्राप्त कर सकते हैं।

 

63 वर्षीय वृद्धा भी हुई ठीक, रोज पूछती थी कब जाऊंगी घर

बसन्तपुर अस्पताल में आइसोलेट की गई 63 वर्षीय वृद्धा को भी अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। दरअसल, 60 वर्ष के ऊपर के मरीज को अक्सर मण्डलीय स्तर पर बने फैसिलिटी सेंटर में रेफर कर दिया जाता है, लेकिन यहां एल-1 अस्पताल में बेहतर चिकित्सा सुविधा दी गई। मेडिकल स्टाफ ने वृद्धा का विशेष तौर पर ख्याल रखा। आयुर्वेदिक औषधि, च्वनप्राश आदि समय-समय पर देते रहे।इसी का परिणाम रहा कि महज एक हफ्ते में ही महिला की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई और उनको अस्पताल से छुट्टी मिल गई। डॉक्टरों के अनुसार, स्वस्थ होने के बाद घर जाने की सूचना जैसे ही महिला को मिली, वह खुशी से झूम उठी। वजह कि अस्पताल में आने के बाद से ही वह रोज पूछती थी कि घर कब जाऊंगी। जाते समय उसके चेहरे पर खुशी साफ दिख रही थी। वृद्धा ने वहां मौजूद संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन जैन समेत सभी डॉक्टरों को हाथ जोड़कर अभिवादन और धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

– अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद भला कौन खुश नहीं होगा। वह भी ऐसी बीमारी से, जिससे पूरा विश्व भयभीत है। बसंतपुर अस्पताल से सोमवार को 14 मरीज जब ठीक होकर अपने घर की ओर निकले तो वे बेहद खुश थे। उन्होंने बाहर आकर सभी चिकित्सकों के प्रति आभार प्रकट किया। जैसे ही एंबुलेंस स्टार्ट हुई, ठीक हुए सभी मरीजों ने एक स्वर से सभी अधिकारियों और डॉक्टरों को ‘थैंक्स सर’ बोला। यह क्षण भी पूरे सरकारी महकमे के लिए गौरवान्वित करने वाला था।

 

आगामी रणनीति पर की चर्चा, बढ़ाया हौसला

संयुक्त मजिस्ट्रेट विपिन कुमार जैन ने सभी ठीक हुए मरीजों को घर भेजने के बाद अस्पताल के बाहर ही सभी मेडिकल स्टाफ के साथ आगे की रणनीति पर चर्चा की। उन्होंने शासन की ओर से मिल रही ताजा गाइडलाइन से लेकर मरीजों की व्यवस्था की बेहतरी पर बातचीत की। डॉक्टरों का हौसला बढ़ाते हुए कहा, ‘आप लोगों की ईमानदारी और लगन से की गई मेहनत का ही परिणाम है कि जिले में एक हफ्ते से भी कम समय में मरीज रिकवर कर जा रहे हैं।’ डॉक्टरों ने भी एकस्वर से भरोसा दिलाया कि इस महामारी में बिना रुके, बिना थके तब तक काम करते रहेंगे, जब तक इस महामारी पर विजय नहीं पा लें।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago