तीन और पॉजिटिव केस के साथ बलिया में कोरोना मरीजों की संख्या हुई 57, इतने लोग ठीक भी हुए

बलिया डेस्क। जिले में रविवार तीन नए कोरोना पॉजिटिव केस सामने आया हैं। जिलें में कुल मरीजों की संख्या अब 57 हो गई है। जिले में अब तक कुल 54 पॉजिटिव केस थे।

वहीं पहले से भर्ती 54 में से 26 की रिपोर्ट दोबारा नेगेटिव आने पर घर भेजा जा चुका है। उन्हें होम क्वॉरेंटाइन रहने की सलाह दी गई है। इनमें से चार मरीज को आजमगढ़ मेडिकल कॉलेज में रखा गया है तो शेष को बसंतपुर स्थित एल-1 अस्पताल में हैं।

यह जानकारी जिला कोरोना सर्विलांस अधिकारी डॉ एके मिश्रा ने दी। रविवार को कोरोना पॉजिटिव केस मुरली छपरा ब्लॉक के दलन छपरा में एक, शहर कोतवाली क्षेत्र के हरपुर में एक और अमृतपाली  में एक केस मिला है। यह सभी लोग प्रवासी है।

पॉजिटिव से नेगेटिव हुए 10 मरीज
बलिया के लिए अच्छी बात यह भी है कि बसन्तपुर स्थित एल-1 अस्पताल में मौजूद 30 मरीजों में से 10 मरीजों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव आयी है। यह रिपोर्ट आने के बाद स्वस्थ हुए मरीजों अपने-अपने घर चले गये है तथा उन्हें होम क्वारेंटीन की सलाह दी गयी है.
बलिया ख़बर

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

3 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

4 weeks ago

4 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago