बलिया- RTE के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए कल निकाली जाएगी लॉटरी

बलिया. शिक्षा के अधिकार अधिनियम (आरटीई) दाखिलों के लिए आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद अब सोमवार को इसकी लॉटरी निकाली जाएगी. इस साल राइट-टू-एजुकेशन के तहत आनलाइन व आफलाइन मिलाकर कुल 2000 आवेदन प्राप्त हुए है.

सोमवार को बेसिक शिक्षा अधिकारी के कार्यालय पर इसकी लॉटरी निकाली जाएगी, हालांकि लॉटरी सिर्फ आनलाइन के तहत जो बच्चे आवदेन किए है, उनकी निकाली जाएगी.

जिसके बाद बच्चों को संबंधित स्कूलों में दाखिले की कार्यवाही की जाएगी. जबकि दो-तीन दिन के अंदर आफलाइन वालों की भी सूची बीएसए आफिस में चस्पा कर दी जाएगी.

 

गौरतलब हो कि कोरोना महामारी के बीच बीते मार्च महीने से ही प्रथम चरण का आवेदन लेना शुरू कर दिया गया था, लेकिन बीच में 25 मार्च से लॉकडाउन शुरू होने के कारण आवेदन लेने की प्रक्रिया रोक दी गई थी, इधर लॉकडाउन चार के बाद से फिर से प्रथम चरण की आवदेन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसके तहत बीते तीन जून तक आवदेन लिया गया.

अब इसी चरण में आनलाइन आवदेन करने वालों की लॉटरी सोमवार को बीएसए आफिस में निकाली जाएगी. इस साल आनलाइन के तहत जहां 800 वहीं आफलाइन के तहत 1200 आवदेन प्राप्त किए गए हैं. अब देखना यह है कि 800 बच्चों में लॉटरी किसकी-किसकी निकलती है. जबकि दो से तीन दिन के अंदर आफलाइन वालों की भी सूची बीएसए आफिस में चस्पा कर दी जाएगी.

10 जून से लिया जाएगा दि्वतीय चरण का आवदेन
प्रथम चरण के बाद दि्वतीय चरण का आवदेन 10 जून से लिया जाना है, जबकि 10 जुलाई इसकी अंतिम तारीख होगी, इसके बाद 18 जुलाई को इसकी लॉटरी निकाली जाएगी. इसमें भी जो लोग आनलाइन आवदेन करेंगे उनकी लॉटरी निकाली जाएगी जबकि आफलाइन वालों की सूची लॉटरी निकालने के कुछ दिन बाद बीएसए आफिस में चस्पा की जाएगी.

प्रथम चरण वाले भी दि्वतीय चरण में कर सकेंगे आवदेन
यदि कोई अभिभावक प्रथम चरण में आवदेन किए है और लॉटरी निकलने के बाद यदि उनके बच्चे का सूची में नाम नहीं आया तो चिंता करने की कोई बात नहीं है, संबंधित अभिभावक दि्वतीय चरण में भी आवदेन कर सकते हैं.

 

क्या बोले बीएसए
आरटीई के तहत प्रथम चरण में आनलाइन व आफलाइन मिलाकर कुल 2000 आवेदन प्राप्त हुए हैं, इसमें से 800 आनलाइन वालों की लॉटरी सोमवार को बीएसए आफिस में 12 बजे निकाली जाएगी.
शिवनारायण
बेसिक शिक्षाधिकारी

बलिया ख़बर

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago