Categories: देश

पूर्व पीएम चंद्रशेखर के छोटे भाई कृपा शंकर सिंह का दिल्ली में निधन

नई दिल्ली/ बलिया :  देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के छोटे भाई कृपा शंकर सिंह का शनिवार की सुबह दिल्ली में निधन हो हो गया । उनके निधन पर जनपद में शोक की लहर दौड़ गई है । जिले के इब्राहिमपट्टी में 1 मई 1937 को पैदा हुए कृपा शंकर सिंह हृदय रोग से पीड़ित थे ।

इनके निधन की सूचना मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई । पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के चार भाइयों में कृपा शंकर उनके अत्यंत प्रिय माने जाते थे। पूर्व प्रधानमंत्री के जीवनकाल में हमेशा उनके साथ साए की तरह साथ रहते थे।

कृपा शंकर के तीन पुत्र डॉ नवीन सिंह, प्रवीण सिंह व बब्बू के साथ ही एक पुत्री है। पहली मई 1937 को जन्मे कृपा शंकर सिंह बलिया में देवस्थली विद्यापीठ के प्रबंधक व दूजा देवी महाविद्यालय की प्रबंध समिति के अध्यक्ष भी रहे। इनके भतीजे नीरज शेखर भाजपा से सांसद व पौत्र रविशंकर सिंह पप्पू विधान परिषद के सदस्य हैं। उनके निधन की सूचना मिलते ही बलिया में पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के घर पहुंचकर शोक संवदेना व्यक्त करने वालों का तांता लग गया।

सपा के वरिष्ठ नेता व उत्तर प्रदेश विधानसभा में विरोधी दल के नेता राम गोविंद चौधरी ने पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के अनुज श्री कृपाशंकर सिंह के आकस्मिक निधन की खबर पर गहरा दुःख प्रकट किया है ।

श्री चौधरी ने अपने शोक संदेश में कहा है कि कृपाशंकर सिंह के निधन की खबर से वह बेहद मर्माहत हैं । उन्होंने कहा है कि कृपाशंकर जी बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे । उनके मृदुभाषी व्यक्तित्व व समतामूलक विचारधारा को भुलाया नही जा सकता । वह पूर्व प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर जी के राजनैतिक व्यवस्थाओं को बखूबी सम्भालते थे तथा बलिया के लोगो को दिल्ली में एक अभिभावक सा अपनत्व देते थे।

 

 

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago