बलिया- इस वजह से ऑनलाइन हुई शादी, मौजूद रहे घराती और बराती

बलिया । सच है जोडियां आसमानी बनती है और हर चीज का वक्त ऊपर वाले ने मुकर्रर किया है । इस बात की तस्दीक की बलिया के दो परिवारों ने । जब निकाह की तय तारीख पर दुल्हा अपने वतन नहीं लौट पाया तो दोनों परिवारों ने राजी खुशी आॅनलाइन निकाह कराकर समाज के सामने एक मिशाल पेश की । आये दिन आॅनलाइन तलाक की खबरें तो सुर्खियों में रहती हैं लेकिन यहां एक जोडे़ ने जीवन भर साथ रहने की रजामंदी आॅनलाइन दे दी ।

उत्तर प्रदेश के बलिया में यह अनोखा निकाह हुआ । जिसमें घराती, बाराती और दुल्हन तो शामिल हुए । लेकिन सऊदी अरब से आनलाइन जुडे़ दुल्हे ने आॅनलाइन ही निकाह कबूल किया । सऊदी अरब के जेद्दाह में अपनी फर्म चलाने वाले बलिया के उमरगंज निवासी मोहम्मद साबित कमर पुत्र कमरूद्दीन का निकाह ग्राम सुखपुरा निवासी बुशरा खातून पुत्री मौलाना खुर्शीद से पिछले साल ही तय हुआ था ।

18 जनवरी को निकाह की तारीख तय थी, लेकिन कोरोना आपदा के कारण मोहम्मद साबित के जरूरी कागजात वक्त से तैय्यार नहीं हो पाये, जिस कारण 15 को भारत आने वाली फ्लाइट छोडनी पडी़ । नतीजतन दोनों परिवारों में

अफरातफरी का माहौल बन गया । मेहमानों को निकाह और दावत ए वलिमा का न्यौता बंट चुका था, सारी तैय्यारियां भी हो चुकी थी । तय तारिख पर शादी में अड़चन देखकर लड़की के परिवार वालों के होश उड़ने लगे । लेकिन लड़के के परिवार ने हालात के हिसाब से दरियादिली दिखाई और दोनों परिवारों की सहमति से तय तारिख को ही निकाह हुआ ।

18 जनवरी को ही बारात सुखपुरा पहुँची । इस्लामिक शरीयत के हिसाब से मुफ्ती अलाउद्दीन साहब मिस्बाही की मौजूदगी में उमरगंज के इमाम फुर्रकान अहमद मिस्बाही ने निकाह पढा़या । ऑनलाइन निकाह में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की पूरी व्यवस्था की गई थी । प्रोजेक्टर पर मोहम्मद साबित कमर सबसे मुखातिब थे । जहां सऊदी अरब से में बड़ी स्क्रीन पर दिख रहे मोहम्मद साबित कमर ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 3 बार निकाह कबूल है, कबूल है, कबूल है कहकर बुशरा खातून से ऑनलाइन निकाह किया ।

दुल्हन विदा होकर ससुराल भी आयी और 19 को दुल्हे के घर आयोजित दावत ए वलिमा में शरीक हुई । दोनों परिवारों के आॅनलाइन निकाह के फैसले की चर्चा हर तरफ है । सबने इस फैसले की तारीफ की और अब दोनों परिवारों को इन्तजार है मोहम्मद साबित के घर वापसी का, तब इस निकाह की खुशियां चौगुनी होकर मुक्कमल हो जायेंगी ।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

5 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago