बलिया जेल के हेड वार्डर व जेल वार्डर सस्पेंड, ये है पूरा मामला !

बलिया डेस्क :  बीते दिनों जिला जेल से इनामी बदमाश बेचू राम के फरार होने के मामले में बुधवार को हेड वार्डर व जेल वार्डर को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें की इस घटना में एक हेड वार्डर व एक वार्डर के खिलाफ विभागीय जांच भी की जा रही है। गौरतलब है कि करीब दो साल से जेल में बंद इनामी बदमाश बेचू राम चार जनवरी की राज जेल से फरार हो गया था।

पांच जनवरी को इसकी जानकारी होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया था। मामले की खबर पाकर पहुंचे प्रभारी डीआईजीडॉ. धनीराम ने घटना की छानबीन कर रिपोर्ट शासन को भेज दी थी । रिपोर्ट पर कारागार मुख्यालय लखनऊ ने जेल वार्डर शिवकुमार व हेड वार्डर कृष्ण कुमार यादव को निलंबित कर दिया गया।

अधिकारियों ने हेड वार्डर सुरेंद्र प्रसाद व वार्डर कुशाग्र श्रीवास्तव के खिलाफ विभागीय जांच करने का निर्देश दिया है। जेल के अफसरों का कहना है कि मुख्यालय से दिये गये निर्देशों का पालन कर दिया गया है। जेल अधीक्षक प्रशांत मौर्य का कहना है कि दो कर्मचारियों को सस्पेंड किया गया है, जबकि दो की जांच चल रही है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago