बलिया: त्रि-स्तरीय पंचायत चुनाव में मतदाता सूची में धांधली का मामला जिला प्रशासन की सख्ती के बावजूद थम नही रहा । मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य में लगाये गए कर्मचारियों के लिए मतदाता सूची में पुनरीक्षण कार्य कामधेनु गाय साबित हो रही है । जिले के एक व्यक्ति ने आज आरोप लगाया है कि लेखपाल रिश्वत पूरी न कर पाने पर 75 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने से इंकार कर रहा है ।
जिला प्रशासन ने पिछले दिनों बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में मतदाता सूची में धांधली को लेकर कड़ी कार्रवाई की , लेकिन मनमानी पर उतारू राजस्व कर्मचारियों पर जिला प्रशासन की सख्ती का कोई असर पड़ता दिख नही रहा । जनपद के दुबहर ब्लाक के सलेमपुर ग्राम निवासी स्वामी नाथ साहनी के मामले से कुछ ऐसा ही साबित हो रहा है । साहनी का आरोप है कि उंसने नियमों के अंतर्गत 75 व्यक्तियों का नाम मतदाता सूची में शामिल करने के लिए लेखपाल शिव कुमार राम को आवेदन किया है । उंसने आवेदन के समर्थन में सारे साक्ष्य भी जमा कर दिया है , लेकिन लेखपाल नाम शामिल करने से इंकार कर रहे हैं ।
उनका आरोप है कि लेखपाल ग्राम प्रधान के प्रभाव में हैं , इसलिए मतदाता सूची में नाम सम्मिलित करने से इंकार कर रहे हैं । उन्होंने लेखपाल पर पाँच हजार रुपये रिश्वत मांगने का आरोप भी लगाया है । स्वामी नाथ साहनी ने कहा कि वह अपनी गुहार उप जिलाधिकारी तक लगा चुका है , लेकिन उसकी न्यायोचित मांग पर कोई ध्यान नही दे रहा । पीड़ित स्वामी नाथ पिछले 3 जनवरी से अधिकारियों का चक्कर लगा रहा है । स्वामी नाथ ने आज अपनी आपबीती यहां उप जिलाधिकारी सदर कार्यालय के प्रांगण में पत्रकारों को सुनाई । उंसने बताया कि उप जिलाधिकारी के आदेश के बावजूद पात्र लोगों का नाम मतदाता सूची में शामिल नही किया जा रहा । मतदाता सूची 22 जनवरी को प्रकाशित होनी है ।
सलेमपुर ग्राम निवासी स्वामी नाथ साहनी का मामला बानगी है कि राजस्व कर्मी मतदाता सूची को लेकर किस कदर संजीदा हैं । त्रि स्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर जिले के बहुतेरे गांव में यही स्थिति है । पंचायत चुनाव में जीत हासिल करने के लिए मतदाता सूची में तिकड़म का कार्य जोरों पर है । मुख्य विकास अधिकारी बिल्थरारोड तहसील क्षेत्र में इस तिकड़म को देखकर कड़ी कार्रवाई कर चुके हैं । तहसीलदार ने इस कार्य से जुड़े दो कर्मचारियों को निलंबित भी किया है ।
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…