कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा के इस विधायक के खिलाफ दी तहरीर, जानें क्या है मामला….

बलिया. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को सोनिया गांधी, राहुल गांधी व प्रियंका गांधी पर अभद्र टिप्पणी करने वाले बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के खिलाफ तहरीर दी। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय के नेतृत्व में कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचे। वहां तहरीर देकर विधायक के खिलाफ मुकदमा कायम करने की मांग की गई। जिलाध्यक्ष ने आरोप लगाया कि विधायक के करतूतों को बलिया जनपद में कौन नहीं जानता। शराब और बालू बेचने का काम करने वाले विधायक नेहरू परिवार के ऊपर एवं कांग्रेस के ऊपर टिप्पणी कर रहे हैं। कांग्रेस नेताओं ने विधायक के मानसिक इलाज की मांग की। चेतावनी दी कि अगर पुलिस प्रशासन द्वारा कार्रवाई नहीं की गई तो कांग्रेस संगठन धरना एवं प्रदर्शन के माध्यम से अपनी बात मनवाने का काम करेगा। इस मौके पर अरुण कुमार श्रीवास्तव, डॉ.विजयानंद पांडेय, सुनील कुमार सिंह, दीपक श्रीवास्तव, गिरीश कांत गांधी, विपिन कुमार पांडेय आदि मौजूद थे।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago