सड़क हादसे में मजदूर समेत दो लोगों की मौत, कोहराम…..

बलिया डेस्क.  बीते चौबीस घंटों के अंदर दो थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में मजदूर समेत दो लोगों की मौत हो गई। ये घटनाएं रेवती व बैरिया थाना क्षेत्रों में हुईं। रेवती थाना क्षेत्र के परसिया गांव में शनिवार की शाम ट्रैक्टर ट्राली पर चढ़ते समय नीचे गिरने से मजदूर मनोज प्रजापति (42 वर्ष) निवासी कोलेन पांडेय के टोला (खरिका) की मौत हो गयह। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

मजदूर ट्रैक्टर पर काम करता था। शाम को ट्रैक्टर ट्राली पर मिट्टी लादने के बाद वह चढ़ने लगा। इसी बीच गाड़ी आगे बढ़ जाने से वह असंतुलित होकर नीचे गिर गए। इससे वह ट्राली के चक्के की नीचे आ गए। घायलवस्था में उसे तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इससे उसके परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के एक पुत्र व छह पुत्रियां हैं। उसकी पत्नी रिन्कू देवी व बच्चों के चीत्कार से हर व्यक्ति की आंखें नम हो जा रही थीं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

2 days ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago