आईपीपीबी के जरिए लाभ पहुंचाने के मामले में बलिया अव्वल, एक दिन में इतने करोड़ का किया भुगतान…..

बलिया डेस्क. लॉकडाउन में घर-घर जाकर इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से लोगों को उसकी जरूरत के हिसाब से धनराशि उपलब्ध कराने के मामले में बलिया जनपद पूरे देश में अव्वल स्थान प्राप्त किया है. बीते 22 मई शुक्रवार को रिकार्ड 2183 लोगों को दो करोड़ रुपये का भुगतान कर जनपद बलिया यह तमगा प्राप्त किया है. डाक अधीक्षक मनीष कुमार और आईपीपीबी के प्रबंधक अमित पाठक ने बताया कि वैसे लॉकडाउन के बाद से ही बलिया के डाक सेवक इंडिया पोस्ट पैमेंट बैंक के माध्यम से लोगों के उसके घर जाकर पैसा उपलब्ध करा रहे थे, लेकिन बीते शुक्रवार को 2183 लोगों को दो करोड़ रूपये का भुगतान कर पूरे देश में बलिया का नाम रौशन करने के साथ ही अव्वल स्थान दिलाया है.
इनसेट….
55636 लोगों में कुल 15 करोड़ 14 लाख का भुगतान
डाक अधीक्षक मनीष कुमार ने बताया कि लाक डाउन के दौरान जिले में पचपन हजार छह सौ छत्तीस लोगों को कुल पन्द्रह करोड़ चौदह लाख रुपया इण्डिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से ग्रामीण डाक सेवको ने भुगतान कर एक कीर्तिमान रच दिया है.
इनसेट….
36 जीडीएस का रहा सराहनीय योगदान
सहायक डाक अधीक्षक मारुतनंदन ने बताया कि प्रधान मंत्री द्वारा जनधन खाते की राशि, उज्ज्वला गैस की सहायता राशि , विधवा, दिव्यांग और वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य किसी भी आवश्यक्ता के लिए किसी भी बैंक का रुपया निकालने के लिए बैंक जाने की आवश्यक्ता नहीं है. किसी भी ग्रामीण डाक सेवक या डाक घर जा कर आधार कार्ड की सहायता से 10 हजार रु तुरन्त निकाल सकते है. इस मुहिम को सफल करने में शिवजी यादव, उमेश कुमार सिंह, प्रत्यय कुमार राय, आशा कुमारी, अभय प्रकाश द्विवेदी, चंदेश्वर राय, हरेन्द्रा तिवारी, शिवधनि राम, अजय कुमार भारती, अरविन्द कुमार, परमानन्द यादव 36जीडीएस का अमूल्य योगदान रहा.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago