अब शिक्षण संस्थानों में लगेंगे थर्मल स्कैनर, शिक्षकों को मिलेगा……

बलिया डेस्क. कोरोना संक्रमण के चलते जारी लॉकडाउन और गर्मी के छुट्टी के बाद जब स्कूल खुलेंगे तो शिक्षण संस्थानों में थर्मल स्कैनर लगाना अनिवार्य हो जाएगा. मानव संसाधन विकास मंत्रालय ने संस्थान खोलने, प्रवेश परीक्षा और बोर्ड परीक्षा से पहले ही केंद्रीय गृह मंत्रालय के निर्देशों के तहत दिशा-निर्देश तय किए थे, इसके तहत सभी स्कूलों में थर्मल स्कैनर लगाने का प्रावधान है. ऐसे में संस्थान खोलने से पहले थर्मल स्कैनर लगाने के साथ ही शिक्षकों को थर्मल स्कैनर का प्रयोग करने, सामाजिक दूरी के साथ छात्रों को रहना, बैठना आदि सिखाने का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा.
इनसेट…..
क्लास रूम से लेकर टॉयलेट तक लगानी होगी कोरोना बचाव की गाइडलाइन
मानव संसाधान विकास मंत्रालय के मुताबिक स्कूल, कॉलेज और यूनिवर्सिटी क्लासरूम, लाइब्रेरी और टॉयलेट रूम के बाहर कोरोना बचाव की गाइडलाइन लगानी होगी. सीसीटीवी होम वर्क के रूप में देंगे. क्रिएटिविटी पर जोर दिया जाएगा. गौरतलब हो कि मानव संसाधन विकास मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक अगले हफ्ते तक सेफ्टी गाइडलाइन जारी कर सकते हैं. राज्य सरकारें इसमें थोड़ा-बहुत ही बदलाव कर सकेंगी.
इनसेट…..
पाठ्यक्रम भी होगा छोटा
स्कूल बस में भी एक सीट पर एक ही छात्र ही बैठेगा. दो शिफ्ट के साथ ऑड-ईवन रोल नंबर के साथ छात्रों को बुलाने की योजना संभव है. कक्षाओं, बस और स्कूल परिसर को रोज सैनेटाइज करना अनिवार्य होगा. सीबीएसई बोर्ड के स्कूलों, केंद्रीय विद्यालय, जवाहर नवोदय, एनसीईआरटी पाठ्यक्रम व किताबों से पढ़ाई करने वाले राज्यों के स्कूलों में 2020 सत्र में पाठ्यक्रम में बदलाव होगा, लॉकडाउन के चलते पढ़ाई का नुकसान पूरा करने के लिए पाठ्यक्रम कम करने की तैयारी है. हालांकि इस पर अभी फैसला होना बाकी है.
वर्जन:
गर्मी की छुट्टी के बाद जब स्कूल खुलेंगे तो उसमें ढेरों सारे बदलाव किए जाएंगे, सिटिंग प्लान से लेकर पूरे स्कूल परिसर में कोरोना के बचाव संबंधित गाइडलाइन चस्पा करनी होगी, इसके साथ ही थर्मन स्कैनर रखना अनिवार्य होगा. हालांकि मानव संसाधान मंत्रालय के गाइड लाइन और शासनादेश के बाद ही हर चीज स्पष्ट हो पाएगी.
शिवनारायण सिंह
बेसिक शिक्षाधिकारी

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

4 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

4 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

4 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

4 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

4 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

4 days ago