बलिया डेस्क. नगरा थाना क्षेत्र के एक गांव की लड़की के साथ हुई छेड़खानी पर पिता की तहरीर पर स्थानीय पुलिस ने शनिवार को सम्बन्धित धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई है। थाना क्षेत्र के एक गांव के लड़की के पिता ने पुलिस को दी गयी तहरीर में लिखा है कि मंगलवार की मध्यरात्रि छत पर दो पुत्रियां व पत्नी सोई हुई थी, तभी गांव का ही युवक छत पर चढ़ कर गलत नियत से छेड़खानी करने लगा। लड़की के शोर मचाने पर लोग जग गए। इस बीच मौका पाकर आरोपित भाग गया। इसके बाद पुलिस ने शनिवार को मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन में जुट गई।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…