बलिया के इस नौजवान नेता को कांग्रेस ने बनाया प्रदेश सचिव

लखनऊ डेस्क – यूपी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल किया गया है. एक तरफ जहाँ स्टेट प्रेसिडेंट के पद से राज बब्बर को हटाकर कुशीनगर से विधायक अजय कुमार लल्लू को लाया गया है, वहीँ दूसरी तरफ रिहाई मंच से जुड़े शाहनवाज़ आलम को भी प्रदेश सचिव बनाया गया है. आपको बता दें की आलम शाहनवाज़ बलिया के गाँव बहेरी के रहने वाले हैं. उनके पिता होमेओपेथी के सीनियर डॉक्टर हैं.

शाहनवाज़ आलम इलाहाबाद विश्वविद्यालय में छात्र राजनीति के दौरान ही तमाम जनवादी मुद्दों को बेबाकी से उठाने के लिए जाने जाते थे और सत्ता में बैठे लोगों को लगातार कटघरे में खड़ा करते रहे हैं. रिहाई मंच से जुड़कर उन्होंने तमाम ऐसे बेगुनाह लोगों की आवाज़ उठाई, जिन्हें किसी वजह से गिरफ्तार किया था. आज इस मुकाम तक पहुँचने वाले शाहनवाज़ आलम का इतिहास संघर्ष भरा रहा है.

सामाजिक और राजनीतिक आंदोलनों कि अगुवाई करने को लेकर वह बीस बार जेल जा चुके हैं. इसके अलावा उनके ऊपर इस तरह के दर्जनों मुकदमें दर्ज हैं. पत्रकारिता की दुनिया से उन्होंने सियासत में कदम रखा और फिर मजलूमों की आवाज़ बनें. कांग्रेस में शामिल होने पर शाहनवाज़ आलम ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था की एक साल पहले उनके पास फोन आया था. कहा गया की राहुल गाँधी आपसे मिलना चाहते हैं. उन्होंने कहा की फोन पर कहा गया था कि राहुल गाँधी हमसे मिलकर ज़मीनी हालात को समझना चाहते हैं.

उन्होंने आगे कहा कि एक घंटे की मुलाकात के दौरान राहुल गाँधी से कई मुद्दों पर बात हुई. इसके बाद उसी दिन शाम में एक बार फिर हमें बुलाया गया है. इस दौरान राहुल ने हमारी बातें सुनीं. राहुल गाँधी ने कहा कि अगर आप कांग्रेस की आलोचना करना चाहते हैं तो पार्टी में शामिल होकर करिए. शाहनवाज़ आलम का कहना है कि राहुल यूपी पर काफी ध्यान दे रहे हैं और युवाओं को पार्टी का हिस्सा बनाना चाहते हैं.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago