बलिया: ‘शौ’च मुक्त’ का दावा निकला झूठा, रेलवे लाइन पर गयीं सास-बहु की ट्रेन ने ली जा’न

बलिया डेस्क– एक तरफ जहाँ सर’कार स्वच्छ भारत अभियान से लेकर शौचा’लय बनाने के नाम पर करोडो रूपये खर्च करने का दावा कर रही है लेकिन बलिया में सरकार की इस योजना की पोल उस वक़्त खुल गयी जब शौच करने के लिए रेलवे लाइन पर गयी दो महिलाओं को अप्निजान से हाथ धोना पड़ा. दोनों महिला सास और बहु थी. यह मामला चिलकहर रेलवे स्टेशन की पूर्वी क्रॉसिंग का है. दरअसल सास बधिर थीं.

इसलिए उन्हें सामने से आती ट्रेन की आवाज़ सुनाई नहीं दी. वहीं सुबह सुबह का वक़्त था. ऐसे में वह ट्रेन को दूर से आता देख भी नहीं पाई. लेकिन बहु से जब ट्रेन देखा तो वह अपनी सास को बचाने के लिए दौड़ी. पर तब तक काफी देर हो चुकी थी. वह सास को तो बचा नहीं पाई. बल्कि खुद ही ट्रेन के चपेट में आ गयी और दोनों की मौ’त हो गयी. दोनों की मौ’के पर ही जान चली गयी. जैसी ही यह खबर उनके घर वालों को पता चली. मानों उनके ऊपर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.

ज़ाहिर सी बात है कि घर के दो लोगों का यूँ चले जाने की खबर सुनकर उनके पैरों तले ज़मीन खिसक गयी. खैर, इसकी सूचना पुलिस को दी गयी और मौके पर पहुंचकर मिलने थानाध्यक्ष गड़वार नागेश ने दोनों श’वों को पोस्ट’मॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेजवा दिया. इस घटना के बाद बलिया की बदहाल स्थिति का एक और सबूत लोगों के सामने आ गया है. वहीँ सरकार के शौच मुक्त भारत अभियान पर भी सवालिया निशान खड़े हो रहे हैं.

सरकार इस अभियान के प्रचार में तो करोडो रूपये खर्च कर रही है लेकिन इस योजना का क्या हाल हुआ है, इससे उसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है. बता दें कि यह सिर्फ एक गाँव की नहीं बल्कि जनपद के हर गाँव में कमोबेश ऐसी ही स्थिति है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 days ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 days ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 days ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 days ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 days ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

3 days ago