बलिया: रे’प को बच्चों की ग़ल’ती बताने वाले थाने’दार नप गए!

बलिया डेस्क – बलिया में एक द’लित ना’बा’लिग लड़की के दु’ष्क’र्म की शि’का’यत लेकर थाने पहुंची पी’ड़िता की माँ को इं’स्पेक्टर ने यह कहकर वहां से भगा दिया कि ‘बच्चों से गलतियां हो जाती हैं यह कोई अप’राध नहीं है’. इतना ही नहीं घटना के बाद इंस्पेक्टर ने के’स भी द’र्ज नहीं किया. जब मामला एसपी दे’वेंद्रनाथ के संज्ञान में आया तो केस दर्ज करवाया गया और इंस्पेक्टर सु’भाष यादव को स’स्पेंड कर दिया है.

पी’ड़िता की मां ने 25 सितंबर को पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र भेजकर पु’त्री की मे’डिकल कराकर कार्रवाई की गु’हार लगाई थी. दरअसल, बलिया के मनियर थाना क्षेत्र के एक गांव में द’लित नाबालिग लड़की के साथ दु’ष्क’र्म का मामला सामने आया है. इस घटना पर थाने पहुंची पीड़िता की माँ से इंस्पेक्टर ने कहा कि ‘ये ना’बालिग बच्चे हैं, इनसे छोटी-मोटी गलतियां होती रहती हैं. इसे अ’पराध के रूप में न देखा जाए’.

बता दें दु’ष्क’र्म के बाद ना’बा’लिग की मां थाने में तहरीर देने गई तो पुलिस ने सादा कागज पर अंगूठा लिया और कार्रवाई का भरोसा देकर लौटा दिया. इसके बाद एक महीने तक वह थाने का चक्कर लगाती रही, पीड़िता बाद में कोर्ट की शरण में गई. उसने एसपी को रजिस्ट्री पत्र के माध्यम से मामले की जानकारी दी. एसपी के हस्तक्षेप के बाद थाने में प्रा’थमि’की द’र्ज हुई. पी’ड़िता की माँ के अनुसार वह अनुसूचित जाति की है और उसके पति बाहर रहते हैं.

वह अपने बच्चों के साथ झोपड़ी में रहती है, उसकी एक बेटी कक्षा 9 की छात्रा है. आरोप है कि लड़की के स्कूल जाते समय उसी गांव का एक युवक रास्ते में अभद्र और अश्लील भाषा का प्रयोग करता है. वह शिकायत लेकर उसके पिता के पास गई तो उसने गाली देकर भगा दिया.आरोप है कि 10 सितंबर, 2019 को 08:00 बजे रात को शौ’च करने गई थी, इसी दौरान उसकी बेटी का मुंह दबाकर एक खेत में युवक ने दु’ष्क’र्म किया.

युवक के चं’गुल से छूटने के बाद किशोरी चि’ल्ला’ई तो वहां मौजूद लोगों ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह भागने में सफल हो गया. पीड़िता की मां ने कहा कि जब वह युवक के खिलाफ मनियर था’ने गई तो वहां पुलिस ने सादा कागज पर अंगूठा लगवाकर कार्रवाई का भरोसा देकर घर लौटा दिया.

बलिया ख़बर

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

6 days ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago