Categories: बलिया

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस ने बांसडीह में किया सत्याग्रह, योजना को वापस लेने की मांग की

बलिया के बांसडीह में अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस ने सत्याग्रह किया। इस दौरान उन्होंने अग्निपथ स्कीम को वापस लेने की मांग की। साथ ही योजना की खामियां गिनाई। बांसडीह के ब्रम्ह बाबा स्थल प्रांगण में कांग्रेस के द्वारा सत्याग्रह किया गया।

कांग्रेस नेता पुनीत पाठक के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने योजना के विरोध में अपनी आवाज बुलंद की। पुनीत पाठक ने कहा कि सशस्त्र बलों की लंबे समय से चली आ रही परम्पराओं को नष्ट करने और उनके मनोबल का अवमूल्यन करने के कारण पूरे देश में व्यापक गुस्सा और विरोध है।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने बिना किसी व्यापक परामर्श के ही इस नीति को युवाओं पर थोप दिया है, जिससे युवा नाराज हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने हमारे राष्ट्रीय हितों की रक्षा के लिए लड़ने की अपनी गौरवपूर्ण विरासत को लेकर पहले दिन से ही इस योजना का विरोध किया। कहा कि कांग्रेस ने हमारे सबके मनोबल पर पड़ने वाले कल के दूरगामी प्रभावों को भी उजागर किया।

बता दें कि अग्निपथ योजना को लेकर पूरे देश में बवाल जारी है। कांग्रेस शुरुआत से ही योजना का विरोध कर रही है। इससे पहले भी पार्टी ने 20 जून को जंतर-मंतर में शांतिपूर्ण सत्याग्रह किया था।कांग्रेसी सांसदों ने अग्निपथ के खिलाफ संसद से शांतिपूर्ण मार्च निकाला इसके साथ ही पार्टी का प्रतिनिधि मंडल राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी सौंप चुका है।

सत्याग्रह के दौरान कांग्रेसियों ने योजना को वापस लिए जाने की मांग की। प्रदर्शनकारियों का कहना है कि अग्निपथ योजना के खिलाफ हमारी अडिग लड़ाई को जारी रखते हुए अब पार्टी विधानसभा स्तर पर विरोध करेगी।कहा कि कांग्रेस युवाओं का भविष्य खराब नहीं होने देगी। इस अवसर पर हरिकेंद्र सिंह, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानंद तिवारी, उमाशंकर पाठक, सत्यम तिवारी, अभिषेक पाठक, शमशुल हक़, अतिउल्लाह ख़ान, कमलेश वर्मा, उमेश राजभर आदि मौजूद रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago