Categories: बलिया

बलिया- रसड़ा में 14 करोड़ की कार्ययोजना प्रस्तावित, विधायक उमाशंकर सिंह ने दी ये नसीहत

बलिया। रसड़ा ब्लॉक में पंचायत की वार्षिक बैठक में 14 करोड़ रुपये की कार्ययोजना प्रस्तावित हुई। जिससे मनरेगा, सड़क, खडंजा, पोखरा की सफाई, नाली आदि विकास कार्यों हो सकेंगे। जबकि ब्लॉक में अवशेष बचे धनराशि 3 करोड़ 80 लाख रुपए धनराशि के सापेक्ष भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से प्रस्ताव मांगा गया। जहां मुख्य अतिथि विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि ब्लॉक को मॉडल ब्लॉक के रूप में विकसित करना सपना है। यह तभी सफल होगा जब क्षेत्र पंचायत सदस्य और ग्राम प्रधान ईमानदारी के साथ कार्यों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने सभी निधियों से अपने स्तर से शासन से धन लाने के संबंध में बीडीओ को मार्गदर्शन करने की बात कही।

ब्लॉक को सबल बनाना जरूरी- विधायक उमाशंकर सिंह ने कहा कि ब्लॉक गरीबों के विकास के सफल साधन है। इसलिए ब्लॉक को सबल बनाना अति आवश्यक है। उन्होंने 3 ग्राम पंचायतों में सहाबलपुर, संदलपुर और सरयां में जमीन के अभाव में सामुदायिक शौचालय का निर्माण नहीं होने के बाबत गांव के सक्षम लोगों से जमीन उपलब्ध कराने की अपील की। कहा कि, यदि गांव के लोग जमीन की व्यवस्था नहीं कर पाने की स्थिति में खुद अपने स्तर से भी जमीन उपलब्ध कराने का आश्वाशन दिया।

इस मौके पर खण्ड विकास अधिकारी प्रवीनजीत ने बताया कि कुल वंचित 46 गांवों में पंचायत भवन का निर्माण कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। जहां काम पूरा हो गया हैं वहां कम्प्यूटर आदि की व्यवस्था कर पंचायत सहायकों की तैनाती कर दी गई है। इसके अलावा स्वास्थ भारत मिशन, मनरेगा आदि योजनाओं से भी कार्य कराए जा रहे हैं। एडीओ पंचायत ज्ञानप्रकाश पाण्डेय, एडीओ कृषि रामशंकर यादव आदि ने कृषि, मनरेगा, अमृत सरोवर आदि योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।

इस मौके पर सतीश सिंह, सियाराम यादव, भरत गुप्त, राजेन्द्र सिंह, सलामुद्दीन अंसारी, गणेश गुप्त, संजय गुप्त, मोतीचंद्र, राममोहन, दिनेश गुप्त, जमशेद अली, महेंद्र भारद्वाज, सूर्य प्रताप सिंह, अजय कुमार, फारूक अंसारी, आशुतोष पांडेय, मुन्ना राम, अखिलेश यादव, कपूर चन्द्र आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख प्रभाकर राव और संचालन सैयद अली बशीर जैदी ने की।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago