बलिया- जेई और एसडीओ के निलंबन की मांग, ढाई लाख रिश्वत मांगने का आरोप

बलिया। बेल्थरारोड में एक फरियादी ने व्यापारियों के साथ बिजली विभाग के जेई और एसडीओ के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। और रिश्वत के आरोप में निलंबित करने की मांग की है। साथ ही बीबीडी स्मार्ट बाजार के प्रबंध निदेशक की अगुवाई में जुलूस निकाला। प्रबंध निदेशक का आरोप है कि अधिकारियों ने झूठी बिजली चोरी के आरोप में फंसाने का डर दिखाकर ढाई लाख की रिश्वत मांगी। न देने पर उनके खिलाफ बिजली चोरी का मुकदमा दर्ज करा दिया।

जहाँ विरोध में बीबीडी स्मार्ट बाजार (सब्ज़ी मंडी) से बाजार के प्रबंध निदेशक प्रवीण कुमार गुप्ता की अगुवाई में व्यापारियों के साथ मौन जुलूस निकाला गया। जिसमें व्यापारी हाथों में अधिकारियों के निलंबन और घूसखोर सम्बंधित तख्तियां भी लिए हुए थे। प्रबंध निदेशक का कहना था कि पिछले 22 जून को जेई और एसडीओ अपने दल बल के साथ स्मार्ट बाजार पर बिजली चेकिंग करने आए थे। वहां मेरे दो कनेक्शनों में एक कनेक्शन का मीटर जल जाने के कारण और मौके पर ना पाए जाने के चोरी का मुकदमा दर्ज करने की धमकी दी। जबकि ऑनलाइन यूपीपीसीएल साइट पर मीटर जलने की शिकायत दर्ज की है।

ढाई लाख रिश्वत की मांग- इसके बाद उन्होंने झूठी बिजली चोरी का मुकदमा कराने की धमकी देकर मुझसे ढाई लाख रुपये की मांग अपने सहयोगी के माध्यम से की। आरोप है कि रजामंदी ना होने पर अगले दिन मेरे ऊपर उभांव थाना में बिजली चोरी का झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया। जिससे मेरे सम्मान को क्षति पहुंची है। उन्होंने उच्चाधिकारियों से जांच करा कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

Ritu Shahu

Recent Posts

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

6 hours ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

6 hours ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

6 hours ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

6 hours ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

6 hours ago

बांसडीह विधानसभा सर्वे 2027

बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…

8 hours ago