Categories: बलिया

बलिया के 4330 श्रमिकों के बच्चों मिलेगा वजीफा, जल्द करें आवेदन

बलियाः श्रम विभाग ने दुकान पर काम करने वाले श्रमिक पुत्रों को वजीफा देने का निर्णय लिया है। श्रमिक पुत्रों को गणेश शंकर विद्यार्थी पुरुस्कार छात्रवृत्ति योजना का लाभ भी मिल सकेगा। विभाग के इस निर्णय के बाद श्रमिकों ने खुशी जताई है।

योजना का लाभ पाने के लिए श्रमिक पुत्रों के 10वीं व 12वीं में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है। योग्य छात्र विभाग की बेवसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आंकड़ों के मुताबिक जिले के कुल 4330 श्रमिकों को योजना का लाभ मिलेगा। जिले में रदिस्टर्ड दुकानों व मॉल की संख्या 1835 है। इसमें नगरपालिका व नगर पंचायत मिलाकर 433 दुकानों पर 10 से अधिक संख्या में श्रमिक कार्य करते हैं। जो योजना से लाभंवित होंगे।

श्रम विभाग का उद्देश्य है कि अल्प वेतन में परिवार का भरण-भोषण करने वाले श्रमिकों के बच्चों को शिक्षा मिले। सबको शिक्षा, सबको ज्ञान दिए जाने की मंशा से विभाग का कर रहा है। वहीं हर श्रमिक तक योजना का लाभ पहुंचे इसके लिए विभाग के द्वारा श्रमिकों को जागरुक किया जा रहा है। इसके अलावा भी ॐ श्रम विभाग की महादेवी वर्मा पुस्तक योजना और एपीजे अब्दुल कलाम •प्राविधिक शिक्षा योजना के तहत छात्रों को पुरस्कार राशि पढ़ाई-लिखाई के लिए दिये जाने का प्राविधान है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान, तहसीलदार ने दी अहम जानकारी

बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम आयोजित…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल की विज्ञान प्रदर्शनी में दिखी नन्हे वैज्ञानिकों की प्रतिभा, ज्वालामुखी मॉडल ने खींचा सबका ध्यान

बलिया। सोहांव ब्लॉक के मानपुर, चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी…

5 days ago

बेल्थरारोड में सपा की दावेदारी को लेकर उमाशंकर राम ने खोला मोर्चा, स्थानीय उम्मीदवार के मुद्दे को दी धार!

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…

1 week ago

तीन दिवसीय बलिया प्रवास पर रहेंगे युवा चेतना सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह, विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों में करेंगे शिरकत

बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…

1 week ago

‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ महारैली की तैयारी तेज, बलिया में अबुल फैज़ को मिली जिला इंचार्ज की जिम्मेदारी

बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…

3 weeks ago

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 month ago