बलिया जिला जज जितेंद्र कुमार पांडेय, जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक राजकरन नय्यर, अपर जनपद न्यायाधीश विनोद कुमार एफ.टी.सी.तृतीय,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बलिया और मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुरेन्द्र प्रसाद के द्वारा जिला जेल कारागार और बालिकागृह का औचक निरीक्षण किया गया।
इस दौरान अधिकारियों के द्वारा कारागार और बलिकागृह की व्यवस्थाओं को बारीकी से परखा गया। निरीक्षण के दौरान जिला कारागार बलिया में राशन भंडार के पास स्वच्छता की स्थिति निर्धारित मानक के अनुरूप नही पायी गयी, जिसके संबंध में माननीय जनपद न्यायाधीश जितेन्द्र कुमार पाण्डेय द्वारा जेल अधीक्षक जिला कारागार बलिया को निर्देशित किया गया कि साफ-सफाई सुनिश्चित करावें। दौरान निरीक्षण समस्त बैरकों की जांच की गई, जांच के दौरान किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक वस्तु / सामग्री नहीं पाई गई। निरीक्षण दौरान जेल के समस्त अधिकारीगण व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
राजकीय बालिका गृह में निधरिया के निरीक्षण के दौरान समस्त अभिलेखों का निरीक्षण किया गया तथा बालिका गृह में निवासीत बालिकाओं से उनकी समस्याओं के बारे मे वार्ता की गई तथा किसी भी बालिका द्वारा कोई शिकायत नहीं की गई। साफ सफाई की तिथि निर्धारित मानक के अनुरूप पाई गई । निरीक्षण के दौरान प्रभारी अधिक्षिका मधु सिंह व समस्त कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…
2027 का विधानसभा चुनाव नज़दीक आ रहा है और बलिया नगर सीट पर सियासी हलचल…
चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…