Categories: featured

आमरण अनशन पर बैठे छात्र नेताओं को कांग्रेस ने दिया अपना समर्थन

बलिया में जिला अस्पताल में व्याप्त भ्रष्टाचार व अनियमितता को लेकर छात्र नेता मोर्चा खोले हुए हैं। बीते दो दिन से छात्रनेता आमरण अनशन पर बैठे हैं। छात्रनेताओं को जनसमुदाय के साथ अब राजनैतिक दलों का समर्थ भी मिलने लगा है। जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओम प्रकाश पाण्डेय ने छात्रनेताओं की हड़ताल का समर्थन किया।

उन्होंने कहा कि जिला चिकित्सालय बलिया में ब्याप्त भ्र्ष्टाचार के खिलाफ एवं चिकित्सा अधीक्षक के निलंबन की मांग के लिए छात्र नेताओं के चल रहे आमरण अनशन का हम समर्थन करते हैं। साथ ही इन मांगों के समर्थन में आगामी 10 सितंबर को प्रस्तावित छात्र कर्फ्यू के सफलता के लिए जिला कांग्रेस कमेटी के तरफ से पूर्ण समर्थन है।

इसके साथ ही उन्होंने योगी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में योगी सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है चिकित्सा की कोई व्यवस्था बलिया चिकित्सालय में नहीं है और शर्म आनी चाहिए की दो मंत्री बलिया से ही उत्तर प्रदेश सरकार में शामिल हैं और सिर्फ नाकामियों पर पर्दा डालने का काम इस सरकार में कर रहे हैं। जनहित से संबंधित कार्यों पर सरकार का बिल्कुल ध्यान नहीं है। गौरतलब है कि छात्र नेता अपने आंदोलन को तेज करने की तैयारी कर रहे हैं। 10 सितंबर को जनपद में कर्फ्यू लगाया जाएगा, इसमें आम जनता भी भाग लेगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago