बलिया- गांवों के जर्जर तारों की जगह लगाए जाएंगे एबीसी केबल, बिजली विभाग ने शुरु किया काम

बलिया के गांवों में बिजली की सुचारू व्यवस्था के लिए अब विद्युत विभाग सक्रिय हो गया है। विभाग गांवों में जर्जर हो चुके ओवरहेड तारों को बदलने की कवायद में जुटा गया है। विभाग ने एक हजार से अधिक आबादी के 906 गांवों के 920 मजरे को चिह्नित किया है। इन मजरों के पुराने विद्युत तार हटा कर अब एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल लगाए जाएंगे। अक्टूबर माह में 250 गांवों में ओवरहेड तारों की जगह एबीसी केबल लगाने का काम पूरा कर लिया जाएगा।बता दे कि 906 गांवों के 920 मजरों के पुराने विद्युत तार हटा कर अब एबीसी (एरियल बंच कंडक्टर) केबल लगाए जाएंगे। शासन ने इस कार्य की जिम्मेदारी आंध्र प्रदेश की कंपनी को दे दी है। विद्युत विभाग के अधिकारियों के मुताबिक अभी कार्य शुरु हो चुके हैं, जो दिसंबर तक पूरे किए जाने का लक्ष्य है।

अधिकांश गांवों में विद्युत तार जर्जर हो चुके हैं। हल्की हवा व बारिश होते ही यह जर्जर तार टूट कर गिर पड़ते हैं। इन तारों के टूटने से विद्युत आपूर्ति ठप्प हो जाती है। कभी-कभी ग्रामीण हादसे का शिकार हो जाते हैं। इसलिए इन जर्जर तारों को बदलने का काम शुरु किया गया है। अधिकारियों की मानें तो अक्तूबर महीने तक 250 गांवों में पूर्व के ओवरहेड तारों के स्थान पर एबीसी केबल लगाने का कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

4 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago