साल के अंत तक हो जाएगी NH-31 की मरम्मत, टेंडर कंपनी पर एनएचआइ सख्त

गाजीपुर से बलिया तक NH-31 की मरम्मत का काम इस साल के अंतिम महीने तक पूरा हो जाएगा। दिसंबर तक किसी भी हाल में इस राष्ट्रीय राजमार्ग को दुरुस्त कर लिया जाएगा। एनएचआइ ने कहा है कि जिस कंपनी को मरम्मत का काम सौंपा गया है, उसे दिसंबर तक काम निपटाने का सख्त निर्देश दिया गया है। अब किसी भी तरह की देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गाजीपुर और बलिया के मांझी घाट तक एनएच-31 का मरम्मत किया जाएगा। इसकी कुल लंबाई 130 किलोमीटर है। राष्ट्रीय राजमार्ग के मरम्मत का काम जयपुर की एक कपनी के जिम्मे है। जिसका नाम है कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर। एनएच-31 के मरम्मत में पहले ही काफी देरी हो चकी है। एनएचआइ ने समय पर काम पूरा नहीं करने के लिए एक्शन भी लिया है। एनएचआइ के परियोजना निदेशक प्रदीप श्रीवास्तव ने बताया है कि कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर पर लेटलतीफी के लिए कार्रवाई की गई है। अब कंपनी किसी तरह की बहानेबाजी नहीं कर सकती है।

गौरतलब है कि बीते साल 2020 में ही कंपनी ने एनएच-31 के मरम्मत का काम लिया था। लेकिन अब तक सड़क की रूपरेखा नहीं बदली है। राष्ट्रीय राजमार्ग की स्थिति जगह-जगह बिगड़ी हुई है। गाजीपुर से बलिया के मांझीघाट तक लोगों को भारी मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। हर रोज इस रास्ते से हजारों गाड़ीयां गुजरती हैं। टूटे-फूटे और गड्ढों से भरे रास्तों से गुजरना राहगीरों के लिए परेशानी का सबब बन चुका है।काम जल्दी से जल्दी पूरा हो इसके लिए गाजीपुर और बलिया दोनों ओर से काम चल रहा है। कृष्णा इंफ्रास्ट्रक्चर के प्रोजेक्ट इंचार्ज मंगल सिंह ने कहा है कि कोरोना को लेकर देरी जरूर हो गई है लेकिन अब कोई लापरवाही नहीं होगी। गाजीपुर और बलिया दोनों ओर से काम लग गया है। एनएचआइ ने दिसंबर तक का समय दिया है। हमारी कोशिश है कि उससे पहले ही काम पूरा कर लिया जाए।

Akash Kumar

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago