पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर जल्द शुरु होगा आवागमन, उद्योग-धंधों को मिलेगी उडान

पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। कहा जा रहा है कि एक्सप्रेस-वे पर जल्द ही आवागमन शुरु हो जाएगा। संभावना जताई जा ही है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 सितंबर को लखनऊ आ रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि इसी दौरान पीएम के द्वारा लोकार्पण किया जा सकता है।लखनऊ से गाजीपुर तक 341 किमी लंबे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरू होने में अब कुछ दिन ही शेष हैं। कार्यदायी संस्था यूपीडा के मुख्य कार्यपालक अधिकारी अवनीश अवस्थी सितंबर माह में प्रधानमंत्री द्वारा इसके लोकार्पण की बात कह चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक 24 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ आने का कार्यक्रम निर्धारित है। ऐसे में पीएम पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का लोकार्पण किया जा सकता है।

इस एक्सप्रेस-वे पर आवागमन शुरु होने से व्यापारियों को काफी ज्यादा फायदा होगा। खास तौर पर जनपद के रेशमी साड़ी और ब्लैक पॉटरी के कारोबार से जुड़े लोगों में काफी हर्ष है। रेशमी साड़ी के कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि एयर और रोड कनेक्टिविटी मजबूत होने से कस्बे में व्यापारियों की आमद बढ़ेगी, जिससे कारोबार अच्छा होगा। वहीं निजामाबाद के ब्लैक पॉटरी कारोबारियों का कहना है कि एक्सप्रेस-वे बनने के बाद उन्हें लखनऊ, आगरा, दिल्ली आदि जगहों पर माल की आपूर्ति करना आसान हो जाएगा।22494.66 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल के विकास को नई गति मिलेगी। मंदुरी हवाई अड्डा भी इसमें अहम भूमिका निभाएगा। क्योंकि यहां से उड़ान शुरू होने के बाद जिले में हवाई यातायात भी मजबूत होगा। जनपद से होकर गुजरने वाला यह एक्सप्रेस-वे नौ जिलों को जोड़ेगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago