बलिया: वायरल वीडियो मामले में BSA की बड़ी कार्यवाही, प्रधानाध्यापक को किया सस्पेंड

बलिया में सीयर के कम्पोजिट विद्यालय समसुद्दीनपुर की रसोइया के साथ रोटी बनाते हुए छात्राओं का वीडियो वायरल हुआ था। इस मामले ने काफी तूल पकड़ा, जिसके बाद बीएसए शिवनारायण सिंह ने बड़ी कार्यवाही करते हुए प्रधानाध्यापक जयराम प्रसाद को सस्पेंड कर दिया है।आपको बता दे कि वीडियो वायरल होने के बाद जांच अधिकारी/ खंड शिक्षा अधिकारी नगरा द्वारा रिपोर्ट तैयार की गई।जिसके आधार पर बीएसए ने यह कार्यवाही की है। साथ ही बीएसए ने निलंबन में बंशीधर श्रीवस्तव खंड शिक्षा अधिकारी नगर को जांच अधिकारी नामित करते हुए जांच रिपोर्ट 15 दिवस के अन्दर तलब किया है। बीएसए के आदेशानुसार निलम्बित प्रधानाध्यापक को ब्लाक संसाधन केन्द्र सीयर पर सम्बद्ध किया जाता है। निलम्बन अवधि में प्रावधानों के अनुसार इन्हें जीवन निर्वाह भत्ते की धनराशि देय होगी। सीयर के कम्पोजिट विद्यालय समसुद्दीनपुर की रसोइया के साथ रोटी बनाते हुए छात्राओं का वीडियो वायरल होने के बाद प्रधानाध्यापक जयराम प्रसाद चर्चा में आ गए।

मामले में जांच बैठी तो उनके खिलाफ निलंबन की कार्यवाही की गई। जयराम पर टाइम एण्ड मोशन के अनुसार पदेन दायित्वों का निवर्हन नही करना, मध्यान्ह भोजन हेतु जारी निर्देशों की अवहेलना करना, छात्राओं की सुरक्षा की दृष्टि से लापरवाही बरतना, अपने मूल कर्तव्यों के प्रतिस्पेछाचारिता का आचरण करने जैसे कई गंभीर आरोप लगे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

3 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago