DJL¶Fd»F¹FF : ÀFÔÀIÈYd°F SF¹F IZY ´FdSªF³FFZÔ ÀFZ ½FF°FFÊ IYS°FZ IYFÔ¦FiZÀF ÀFZ½FF Q»F IZY ´FiQZVF A²¹FÃF OF.´Fi¸FFZQ ´FF¯OZ¹FÜ
बलिया की बेटी व लखनऊ में पॉलीटेक्निक की छात्रा संस्कृति राय की हत्या के बाद से कांग्रेस ने मोर्चा खोल रखा है। पार्टी नेताओं का दल लगातार संस्कृति के घर पहुंच रहा है। इस बहाने पार्टी भाजपा पर निशाना साधने से नहीं चूक रही। शुक्रवार को कांग्रेस सेवा दल के प्रदेश अध्यक्ष डा. प्रमोद कुमार पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल संस्कृति राय के परिजनों से मिला। पांडे ने इस जघन्य घटना में पुलिस के अबतक नाकाम रहने पर सवाल खड़े करते हुए राज्यपाल व न्यायालय से हस्तक्षेप की मांग की। दावा किया कि परिवार को अंतिम न्याय दिलाने तक पार्टी संघर्ष करेगी। उन्होंने शासन से संस्कृति के परिवार को 50 लाख मुआवजा की मांग की। .
संस्कृति के पिता से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि पार्टी राज्यपाल व न्यायालय से इसका संज्ञान लेने की मांग करेगी। कहा कि पुलिस प्रशासन का खौफ जब कम होता है, अपराध वहीं से जन्म लेता है। कहा कि जो मुख्यमंत्री खुद पर लगे हुए आपराधिक मुकदमों को स्वयं वापस ले रहा है, ऐसे में अपराधियों का मनोबल तो बढ़ेगा ही।
संस्कृति राय की हत्या को बेहद संवेदनशील प्रकरण मानते हुए कांग्रेस ने गंभीरता दिखायी है। पार्टी की ओर से लगातार प्रतिनिधिमंडल पहुंच रहा है। इसी क्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी व महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सुष्मिता देव के निर्देश पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव डा. शोभना शाह व राष्ट्रीय सचिव शबीना सिद्दिकी सात जुलाई को यहां आ रही हैं। वे दिन में दो बजे संस्कृति राय के घर जाएंगी। यह जानकारी महिला कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव पूनम पांडे ने दी है। .
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…