महिला अफसरों के हाथों में प्रशासन की कमान, दीपशिखा सिंह बनी रसड़ा की पहली महिला SDM

बलिया। महिला सशक्तिकरण मापने का बड़ा पैमाना यह भी है कि किसी भी क्षेत्र की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में महिला अफसरों की कितनी भागीदारी है। इस पैमाने पर अब बलिया बेहतर प्रदर्शन कर रहा है। यहां धीरे-धीरे प्रशासन की कमान महिला अफसरों के हाथों में सौंपी जा रही है। बलिया की पहली महिला डीएम अदिति सिंह के बाद अब दीपशिखा सिंह रसड़ा की पहली महिला एसडीएम बनी हैं।

दीपशिखा सिंह ने 31 अक्टूबर को रसड़ा उपजिलाधिकारी के रुप में अपना पदभार ग्रहण कर लिया है। इससे पहले रसड़ा के एसडीएम प्रभु दयाल थे, जिनका तबादला कर अब नगर की जिम्मेदारी दीपशिखा सिंह को सौंपी गई है। दीपशिखा रसड़ा की पहली महिला एसडीएम है।

दीपशिखा मऊ के रतनपुरा के भुडसुरी ग्राम पंचायत निवासी हैं। दीपशिखा के पिता ओमप्रकाश सिंह स्नातकोत्तर विद्यालय बस्ती में अर्थशास्त्र के प्रोफेसर हैं। दीपशिखा ने अपनी प्राथमिक शिक्षा बस्ती और उच्च शिक्षा काशी हिंदू विश्वविद्यालय वाराणसी से की है। दीपशिखा ने पीजी कॉलेज गाजीपुर में भूगोल विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर के रुप में अपनी सेवाएं दी। फिर यूपीएससी की तैयारी शुरु कर दी। अपने दूसरे ही प्रयास में दीपशिखा ने 56वां रैंक हासिल किया। बचपन से ही पढ़ाई में प्रतिभाशाली रही दीपशिखा को प्रशासनिक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके पहले अदिति सिंह को फरवरी 2021 में बलिया की पहली महिला डीएम के रुप में कार्यभार सौंपा गया था।

Rashi Srivastav

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

3 weeks ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

4 weeks ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

1 month ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

1 month ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

1 month ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

1 month ago