Categories: बलिया

बलिया के ‘ददरी मेले’ की तैयारियां पूरी, 120 किसानों से किराए पर ली गई है जमीन

‘ददरी मेला’ देश का दूसरा सबसे बड़ा पशु मेला और पूर्वांचल का बेहद प्रसिद्ध मेला है। सर्दी की शुरुआत में व्यापार को गर्माहट देने वाले इस मेले का आयोजन पांच नवंबर से शुरु होगा। जिसके लिए जोर-शोर से तैयारियां की जा रही हैं। इसके लिए पांच मौजों के 120 किसानों की जमीन अधिग्रहित की गई है।

इस मेले की खासियत है कि अलग अलग राज्यों के लोग भी यहां से पशुओं की खरीदारी करते हैं। लिहाजा मेले की तरह ही आयोजन की तैयारियां भी विशाल स्तर पर की जाती है। मेले में एक- जो दिनों के बाद से ही पशुओं व व्यापारिक गतिविधियां शुरु हो जाएंगी। लिहाजा नगरपालिका ने मेला स्थल पर जुताई कर मिट्टी को समतल करने का कार्य शुरु कर दिया है। सड़क पर सफाई का कार्य जोरों से चल रहा है। साथ ही नगर पालिका परिषद में शनिवार को ददरी मेले में कराए जाने वाले कार्यों और व्यवस्था प्रबंधन से संबंधित निविदाओं की बोली लगाई गई थी। लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिये टोल टैक्स से दुबहड़ की ओर जाने वाले बंधे को दुरुस्त करने और अगले कुछ दिनों में पीचिंग का काम भी पूरा किया जाएगा।

इस मेले के लिए नगर से सटे मौजों के 120 किसानों की 12.29 एकड़ भूमि को अधिगृहित कर लिया गया है। बता दें कि आरक्षित भूमि नगर के किसानों से किराए पर ली जाती है। जिन पांच मौजों की जमीन अधिग्रहित की गई है। इन मौजों में नेउरी तालुका विहान, नेउरी, पखरहीं, यारपुर और बेदुआं मौजा शामिल है। इसके साथ ही एक महीने तक चलने वाले इस ऐतिहासिक ददरी मेले के आरंभ में लगने वाले पशु बाजार, पुलिस थाना, पार्क, पशुओं के खरीद बिक्री पर लगने वाले कर की वसूली के अलावा पेयजल के लिए हैंडपंप आदि के लिए निविदाओं को भी अंतिम रूप दिया जा रहा है। नगरपालिका की ओर से टेंडर आदि का काम भी लगभग पूरा हो चुका है। इसके साथ ही मेला स्थल पर बिजली-पानी का इंतजाम किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो कार्तिक पूर्णिमा स्नान के लिये भी जिला प्रशासन ने तैयारियां कर ली हैं। अधिकारी स्नान की तैयारियों को लेकर रणनीति बना रहे हैं। इसकी जिम्मेदारी नपा प्रशासन ने एकाउंटेंट का चार्ज संभाल रहे राघव मिश्रा को दिया है।

वहीं नगर पालिक परिषद अधिशासी अधिकारी दिनेश कुमार विश्वकर्मा का कहना है कि मेले की ऐतिहासिकता को देखते हुए तैयारियों को मूर्त रूप दिया जा रहा है। इसके अलावा कार्तिक पूर्णिमा स्नान और मीना बाजार की तैयारियों को भी तेजी से पूरा कराया जा रहा है ताकि कहीं किसी चूक की गुंजाइश ना रहे।

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago