Categories: बलिया

46 करोड़ की लागत से बनेगी बलिया की यह सड़क, सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया ऐलान

बलिया जिले के टूटे सड़कों की गाथा से हर कोई परिचित है। सड़क के खस्ताहाल से राही-बटोहियों की दुर्दशा हो जाती है। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिले की सड़कों को चमकाने का अभियान चल रहा है। सोमवार को सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने घोषणा किया कि बलिया-बैरिया मार्ग के टेंगरही से जयप्रकाश नगर बीएसटी बंधा तक के सड़क का निर्माण कराया जाएगा।

टेंगरही से जयप्रकाश नगर बीएसटी बंधा तक सड़क पूरी तरह जर्जर हालत में है। लंबे समय से इसके निर्माण की मांग हो रही है। आज बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इस सड़क के निर्माण की स्वीकृति दे दी है। सरकार की ओर से सड़क निर्माण के लिए धन भी आवंटित की गई है। उन्होंने बताया है कि इस सड़क को आरसीसी बनाया जाएगा।

वीरेंद्र सिंह मस्त ने ट्वीट कर बताया है कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने टेंगरही से जयप्रकाश नगर बीएसटी बंधा तक लगभग 21 किलोमीटर सड़क का निर्माण कराया जाएगा। इस काम के लिए सरकार ने 46 करोड़ 51 लाख 53 हजार रुपए का फंड स्वीकृत किया है। खबरों के मुताबिक सड़क निर्माण के कार्य के लिए सरकार की ओर से एक करोड़ रुपए की पहली किस्त भी जारी कर दी गई है।

बलिया के सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ट्वीट किया है कि “टेंगरही से जयप्रकाश नगर बी.एस. टी बंधा सी.सी. मार्ग के निर्माण कार्य की स्वीकृति प्रदान करने के लिए पूज्य मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी (महाराज) एवं मा. उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य जी का बहुत बहुत धन्यवाद।

गौरतलब है कि बीते दिनोंं ही उत्तर प्रदेश सरकार ने बलिया जिले के 23 सड़कों के पुनर्निमाण के लिए धन राशि स्वीकृत की थी। 23 सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 45 करोड़ रुपए की धन स्वीकृत की थी। प्रदेश सरकार की स्वीकृति के बाद लोक निर्माण विभाग टेंडर निकालने वाला है।

चुनाव के मौसम में बलिया जिले की सभी उधड़ी हुईं सड़कें अपने कायापलट की राह निहार रही हैं। बलिया जिला प्रशासन की ओर से जिले की टूटी सड़कों को दुरुस्त किए जाने को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। सड़कों के निर्माण की खबरों से बलिया जिले के निवासियों में काफी खुशी है। क्योंकि लंबे समय बाद लोगों को टूटे और गड्ढों से भरी सड़कों से मुक्ति मिलने की उम्मीद जगी है।

Akash Kumar

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago