बलिया में गड़हा महोत्सव का रंगारंग आगाज शुक्रवार को भव्य समारोह में हुआ। राज्यसभा सदस्य नीरजशेखर और प्रदेश के पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित और फीता काटकर कर दो दिवसीय गड़हा महोत्सव का शुभारंभ किया। बता दे अखिल भारतीय भोजपुरी विकास सेवा संस्थान से संबद्ध गड़हा विकास मंच की ओर से बहुचर्चित एवं बहुप्रतीक्षित स्व. हरिशंकर राय स्मृति में गड़हा महोत्सव हो रहा है।
महोत्सव में पहले दिन विभिन्न क्षेत्रों में विशेष योगदान देने के लिए गड़हा गौरव सम्मान से सम्मानित किया। इण्डियन रेडक्रास सोसायटी ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। इसमें डॉ. बृज कुमार, डॉ. सुनील चन्द्र, डॉ. शहनाज बानो, उदय प्रताप, सीताराम राय, ज्योति भूषण, मो. मकसूद अंसारी की ओर से लगभग एक हजार लाभार्थियों की जांच कर नि:शुल्क दवा वितरण किया गया। रेडक्रास से साबुन का वितरण किया गया। नीरज शेखर और उपेन्द्र तिवारी ने रेडक्रास सोसायटी टीम को सम्मानित किया।
विजय प्रतिभागियों को भोजपुरी चैनल में मौका – गड़हा महोत्सव के 20-20 गीत संगीत प्रतियोगिता में पटना के अभिनव सिंह प्रथम, जबकि भोजपुर के पियूष तिवारी दूसरे और तीसरे स्थान पर बलिया के कमलेश गोंड रहे। दो चक्र में हुई प्रतियोगिता में दूसरे चक्र में 10 में 3 प्रतिभागी सफल हुए। जज की भूमिका में प्रसिद्ध गायक मोहन राठौर, आनन्द गहमरी, अक्षय कुमार राय और महिपाल भारद्वाज रहे। गीत संगीत प्रतियोगिता का मंच संचालन राणा सिंह और विजय बहादुर सिंह ने किया। प्रतियोगिता में शामिल सभी प्रतिभागियों को रेड क्रॉस सोसायटी और गड़हा विकास मंच ने सम्मानित किया। विजयी प्रतिभागियों को फटाफट भोजपुरी चैनल ने एक साल तक उनकी कंपनी से गीत गाने का अवसर भी मिलेगा।
शनिवार को भोजपुरी सितारों का लगेगा जमघट – बता दे शनिवार को मुख्य सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा। जिसका शुभारंभ उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक करेंगे। इसमें भोजपुरी सितारों का जमघट लगेगा। सांस्कृतिक कार्यक्रम में अभिनेता और सांसद रवि किशन तथा दिनेश लाल यादव निरहुआ के अलावा आम्रपाली दूबे, शिल्पी राज, अनुपमा यादव, गोलू राजा, नीलम गिरी, मोहन राठौर, आलोक कुमार सहित दर्जनों गायक, अभिनेता, अभिनेत्री अपना जलवा बिखेरेंगे। इसे देखने के लिए बिहार यूपी के लाखों की भीड़ जुटेगी।
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…
बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…
मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…
बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…