बलिया में ददरी मेले की तैयारियां जोरों पर हैं। ऐसे में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने भी मेले की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने मेले में लग रही दुकानों को देखा और व्यापारियों से बातचीत भी की। साथ ही एसपी राज करण नैयर के साथ सफाई व्यवस्था भी देखी।
जिलाधिकारी ने बिना आवंटन के लग रहीं दुकानों को हटाने का निर्देश अधिकारियों को दिया। कहा कि दुकाने लगाते समय आवंटन की प्रक्रिया अवश्य अपनाई जाए और बिना आवंटन के कोई भी अवैध दुकान ना लगाने पाए। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिया की दुकानों का आवंटन करते समय पूर्ण पारदर्शिता बरती जाए।
जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक राज करण नैयर के साथ मेले की सुरक्षा,साफ- सफाई, पानी, बिजली और तैयारियों का जायजा लिया। ईओ नगरपालिका को निर्देश दिया कि मेले में किसी प्रकार की दिक्कत ना आए। मेले में साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था हो और विद्युत तारों को व्यवस्थित तरीके से लगाया जाए। कहीं पर भी कटे-फटे तार न लगाएं जाए।
बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…
सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…
बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…
बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…
भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…
जननायक चन्द्रशेखर जी की जन्मशताब्दी को केवल समारोहों तक सीमित न रखकर जनसेवा के संकल्प…