बलिया । माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आगमन के क्रम में जिलाधिकारी सौम्या अग्रवाल ने पुलिस लाइन और चंद्रशेखर पार्क में हो रही तैयारियों की का जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधीक्षक राजकरण नैयर के साथ वहां पर हो रहे साफ सफाई और सुरक्षा के संबंध में अधिकारियों से बातचीत की और उन्हें निर्देशित किया कि माननीय मुख्यमंत्री जी के आगमन के पूर्व सारी तैयारियां पूरी कर ली जाए। जिला सूचना अधिकारी अनुराग रंजन को उन्होंने निर्देश दिया कि मीडिया पास पहले से ही तैयार कर लिया जाए। जिससे कि मीडिया कवरेज करते समय मीडिया कर्मियों को किसी प्रकार की दिक्कत ना हो।
उन्होंने चंद्रशेखर पार्क में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चंद्रशेखर जी की प्रतिमा के अनावरण के संबंध में तैयारियों का जायजा लिया और निर्देश दिया कि पार्क को सुव्यवस्थित कर लिया जाए और साफ सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…