Categories: बलिया

बलिया में डेंगू का कहर, अब तक मिले 128 मरीज

बलिया इस समय डेंगू बीमारी की चपेट में हैं। 14 ब्लॉक के 88 गांवों में डेंगू का कहर है। अब तक जिले में 128 मरीज मिल चुके हैं। हर सप्ताह मरीजों की संख्या में 4 से पांच का इजाफा हो रहा है। राहत की बात यह है कि 99 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 38 मरीजों का उपचार जारी है।

हौरानी की बात यह है कि इन 38 मरीज में से एक भी मरीज जिला अस्पताल में भर्ती नहीं है। मरीज जिला अस्पताल में जांच कराते हैं और पॉजिटिव आने पर निजी अस्पतालों में इलाज करा रहे हैं। जिला मलेरिया अधिकारी सुनील यादव ने बताया कि जिला अस्पताल में डेंगू की जांच, दवा व उपचार निशुल्क उपलब्ध है। डेंगू मरीजों के लिए स्पेशल 10 बेड के वार्ड की व्यवस्था है।

वहीं बता दें कि बसपा के विधायक उमाशंकर सिंह खुद डेंगू से संक्रमित हो गए हैं। उनका इलाज लखनऊ में चल रहा है। इधर जिले में डेंगू मरीजों की सही स्थिति व संख्या पता नहीं पा रही है। सरकारी आंकड़ों में 128 मरीज दर्ज हैं, जबकि निती अस्पतालों में जाने वाली मरीजों की पता नहीं पा रहा है। माना जा रहा है कि डेंगू मरीजों की संख्या करीब 1000 पहुंचने वाली है। जिले में प्लेटलेट्स ब्लड की सुविधा न होने के कारण अधिकतर गंभीर मरीज वाराणसी, लखनऊ, गोरखपुर सहित अन्य महानगरों में उपचार करा रहे हैं।

जिले के 14 ब्लाकों के 88 गांवों में डेंगू के मरीज मिले हैं। इन गांवों में स्वास्थ्य विभाग की टीम लोगों को जागरुक कर दवा का छिड़काव करा रही है। डेंगू के नगर में 27, दुबहर में 26 और हनुमानगंज में 26 मरीज हैं। कलेक्ट्रेट परिसर में भी दो मरीज मिलने से प्रशासनिक अमले में खलबली मची है। सबसे कम मरीज नगरा ब्लाक में पाए गए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

24 hours ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago