Categories: बलिया

बलिया – जिला अस्पताल का निरीक्षण कर सकते हैं डिप्टी सीएम, प्रशासन ने की तैयारी

बलिया। डिप्टी सीएम एवं प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक आज दो कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए जनपद आ रहे हैं। उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के आने की भी चर्चा है। ऐसे में जिला अस्पताल के संभावित निरीक्षण को लेकर उसे सजाने संवारने का काम हो रहा है। शुक्रवार को अस्पताल की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई मजदूरों ने की।

बता दें डिप्टी सीएम जनपद के मैरीटार और भरौली जाने वाले हैं। दोनों ही स्थानों पर उन्हें कार्यक्रमों में भाग लेना है। जिला प्रशासन के अनुसार उनके साथ प्रमुख सचिव स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा भी आने वाले हैं। बताया जा रहा है कि वो जिला प्रशासन के साथ जनपद में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज के संबंध में मंथन करेंगे। जिला अस्पताल प्रशासन का मानना है कि वो जिला अस्पताल का निरीक्षण भी कर सकते हैं। क्योंकि प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज में जिला अस्पताल को भी शामिल किया जा रहा है।

गुरूवार को इसके लिए जिला अस्पताल और उसके आसपास पैमाइश भी हुई थी। प्रस्तावित निरीक्षण को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से जिला अस्पताल के सजाने-संवारने का काम शुरू कर दिया गया है। शुक्रवार को विभिन्न वार्डों में रंगाई-पुताई और साफ-सफाई का काम चलता रहा। सीएमएस डॉ. दिवाकर सिंह तड़के से ही व्यवस्थाओं का जायजा लेने में जुटे रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago