Categories: बलिया

बलियावासियों को मिलेगी सौगात, करोड़ों की लागत से डाली जाएगी ड्रेनेज-सीवरेज की लाइन

बलियावासियों के लिए खुशखबरी है। अब शहरवासियों को ड्रेनेज व सीवरेज की समस्या से निजात मिलेगी। नगर में अभी ड्रेनेज न होने से जलनिकासी नहीं हो पाती है। इससे स्थानीय लोगों को काफी ज्यादा परेशानी होती है।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के द्वारा फेसबुक पोस्ट के जरिए जानकारी देते हुए बताया कि नगरवासियों को इस समस्या से मुक्ति दिलाने के लिए उत्तरप्रदेश सरकार के द्वारा कवायद शुरु कर दी गई है। जलशक्ति मंत्री ने नमामि गंगे योजना के डायरेक्टर से इस बारे में बात करते हुए उन्हें निर्देशित किया है।

अब जल्द ही 122 किलोमीटर पूरे शहर के अंदर व ग्रामीण भाग में विस्तारित शहर में गली-मोहल्ले में ड्रेनेज सीवरेज की लाइन और 22 MLD STP प्लांट के लिए काम किया जाएगा। इसके लिए 300 करोड़ की डीपीआर बनाकर भारत सरकार को भेजा जा रहा है। सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि अपने सरकार और मंत्री व उच्च कमेटी के सदस्यों से वार्ता के आधार पर अपने नगर वासियों को यह भरोसा दिला रहा हूं कि नगर की बहुत बड़ी समस्या का हल जल्द से जल्द निकाल लिया जाएगा।

 

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago