Categories: बलिया

बलिया के तटीय गांव बाढ़ की चपेट में, प्रति घंटे एक सेमी बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि होती जा रही है। ऐसे में कई गांवों पर बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है। कुछ निचले गांव बाढ़ की चपेट में भी आ चुके हैं। वहीं गंगा के बढ़ते जलस्तर से तटीय इलाकों में कटान भी तेज हो गया है।

बाढ़ और कटान पीड़ित लगातार शासन से न्याय की गुहार लगा रहे हैं। उदई छपरा के कटान पीड़ितों का कहना है कि हम लोगों के बचाव के नाम पर बाढ़ विभाग अपनी झोली भर रहा है। ठेकेदारों द्वारा नदी में जैसे-तैसे जियो ट्यूब द्वारा कार्य करके छोड़ दिया गया हैं, जो आज गंगा नदी के जलस्तर बढ़ने से दिखाई भी नहीं दे रहा हैं।

कटान पीड़ितों ने आरोप लगाया कि बाढ़ विभाग कोई भी बचाव कार्य नहीं कर रहा है। कुल मिलाकर बचाव के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है। गोपालपुर और हुकुम छपरा में बाढ़ विभाग और उनके ठेकेदारों ने कटानरोधी कार्य में मानकों का पाल नहीं किया। अगर नदी का जलस्तर ऐसे ही बढ़ता रहा तो 25 हजार की आबादी के लिए घातक साबित हो सकती है।

पीड़ितो का कहना है कि प्रशासन कुछ नहीं कर पाएगा। आगे फ्लड फाइटिंग के नाम पर सरकारी धन का बंदरबांट किया जाएगा। मझौवां के लोग भी कटान से परेशान हैं। उन्होंने बताया कि पिछले 25 दिनों से पांचों प्रोजेक्टों पर कटानरोधी कार्य पूरी तरह से ठप पड़ा हुआ है। पिछले वर्ष की आई बाढ में चौबे छपरा के सामने बनें स्पर संख्या 27.500 का 60 प्रतिशत नोज गंगा की लहरों में समा गया। स्पर से पूरब बने 460 मीटर लम्बा रिवेटमेंट कार्य कार्य का 85 प्रतिशत हिस्सा गंगा की लहरों में कट गया। इस वर्ष शासन स्तर से लगभग 9 करोड़ 34 लाख की लागत से पांच परियोजनाओं पर स्वीकृति हुई थीं, लेकिन का भी काम पूरा नहीं हुआ।

इधर केंद्रीय जल आयोग गायघाट गेज के मुताबिक सोमवार शाम 4 बजे गंगा का जलस्तर 50.970 मीटर दर्ज किया गया। इसके साथ ही 1 सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ाव का क्रम जारी है।

वहीं बाढ़ खंड अधिशासी अभियंता संजय कुमार मिश्र का कहना है कि गंगा के जलस्तर में बढोत्तरी होने के साथ ही बारिश भी हो रही है। इसलिए बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं। बारिश की वजह से बोल्डर सही तरीके से निचले सतह पर नहीं बैठ पा रहा है। तीन परियोजनाओं पर कार्य पूरा कर दिया गया है । शेष बचे कार्य को बहुत जल्द पूरा कर दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

2027 में रसड़ा की सियासत कैसी होगी? सर्वे में सामने आए आंकड़े

बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…

1 week ago

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 weeks ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

3 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

3 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

3 weeks ago