Categories: बलिया

बलिया कप्तान ने 19 उप निरीक्षकों के किए तबादले, जानिए अब कौन कहां पहुंचा ?

बलिया पुलिस विभाग में बड़ी संख्या में तबादले किए गए हैं जहां 19 उपनिरीक्षकों को इधर से उधर किया गया है। बलिया पुलिस अधीक्षक एस आनंद ने तबादले का आदेश भी जारी कर दिया है। जिसमें 19 उपनिरीक्षकों के तबादले की जानकारी दी गई है।

थाना पकड़ी के उप निरीक्षक मृत्युंजय सिंह को प्रभारी चौकी बेरूआरबारी थाना, सुखपुरा बनाया गया है। पुलिस लाइन में तैनात सुशील कुमार को प्रभारी चौकी थाना, सुखपुरा बनाया है। थाना बैरिया के उप निरीक्षक जयप्रकाश को प्रभारी चौकी कस्बा बैरिया थाना, बैरिया बनाया है। पुलिस लाइन में तैनात रामअनूज को प्रभारी चौकी जाफलिनगंज थाना, कोतवाली बनाया है।

इसके अलावा थाना नरही के उप निरीक्षक अजय यादव को प्रभारी चौकी रामगढ़, थाना हल्दी बनाया गया है।थाना बॉसडीह के उप निरीक्षक अरुण सिंह को चौकी प्रभारी बाँसडीह थाना बाँसडीह बनाया है। थाना सहतवार के उप निरीक्षक अशोक शुक्ला को प्रभारी चौकी चौसठबंधा थाना सहतवार बनाया है। थाना चितबड़ागाँव के उप निरीक्षक वंशबहादुर सिंह को प्रभारी चौकी दक्षिणी थाना रसड़ा बनाया है।

पुलिस लाइन में तैनात रामअजोर को थाना दोकी, आशीष राय को थाना मनियर और कैलाश यादव को भी थाना मनियर भेजा है। साथ ही प्रभारी चौकी टेगुनिया, थाना उभाँव के उप निरीक्षक रज्जन द्विवेदी को थाना पकड़ी भेजा है, पुलिस लाइन में तैनात उदयराज यादव को थाना बाँसडीह, रामरतन सरोज को थाना सहतवार, श्रवण सिंह को थाना सिकन्दरपुर, अक्षयलाल को भी थाना सिकन्दरपुर, सूर्यमाल को थाना उभावं और रामधारी को भी थाना उभावं भेजा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago