बलिया- CMO ने स्वास्थ विभाग के दो कर्मचारियों को निलंबित किया

बलिया: सीएमओ डॉ राजेन्द्र प्रसाद ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) दुबहड़ के दो कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। उन्होंने मंगलवार की शाम सीएचसी का औचक निरीक्षण किया था, जिसमें वहां के चिकित्सा अधीक्षक की शिकायत पर यह कार्रवाई की।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने उपस्थित पंजिका, प्रसव कक्ष, वार्ड, लेबर-रूम, दवा स्टोर, वैक्सीन स्टोर को देखा।उपस्थिति पंजिका पर अधिकारियों-कर्मचारियों के हस्ताक्षर तो थे, पर वहां कई कर्मचारी थे नहीं। इस बाबत अधीक्षक डॉ शैलेश से पूछताछ की तो बताया कि कुछ कर्मचारी अक्सर सिर्फ हस्ताक्षर बनाकर चले जाते है। वार्ड ब्वॉय मनोज व स्वीपर विनोद रावत द्वारा कार्य में रूचि नहीं लेने की शिकायत पर तत्काल एक्शन लेते हुए सीएमओ ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित किया। साफ़-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधीक्षक को दिए।कोविड-19 के टीकाकरण को लेकर सख्त निर्देश देने के साथ सभी आकस्मिक एवं चिकित्सकीय व्यवस्था को सुचारू रूप से सम्पन्न कराने को कहा।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago