Categories: बलिया

जब आधी रात को उभाव थाना पहुंचे SP बलिया, पुलिस कर्मियों में मचा रहा हड़कंप !

बलिया । एसपी डॉ. विपिन ताडा ने मंगलवार रात करीब 12 बजे थाना उभाव का औचक निरीक्षण किया, जिससे पुलिस कर्मियों में हड़कंप मच गया। हालांकि इस दौरान सारी व्यवस्थाएं सही पाई गईं ।

जानकारी के अनुसार एसपी डॉ. विपिन ताडा सादे कपड़ों में मंगलवार रात को 12 बजे थाना उभाव पहुंचे। एसपी को देर रात थाने में देखकर वहां तैनात पुलिस कर्मियों के होश उड़ गए। हालांकि इस दौरान उन्हें नाईट ड्यूटी देने वाले कर्मचारियों को सही पाया। उन्होंने इंस्पेक्टर उभाव ज्ञानेश्वर मिश्र से थाना सम्बन्धित आवश्यक जानकारी ली।

साथ ही उन्होंने ड्यूटी रजिस्टर, क्राइम रजिस्टर व अन्य अभिलेख का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सब कुछ सही पाया। उन्होंने रात्रि में पिकेट पर ड्यूटी पर लगे पुलिस कर्मियों के बारे में जानकारी ली। आधे घण्टे औचक निरीक्षण के उपरांत निकल गए। तब जाकर पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली।

बलिया ख़बर

Recent Posts

‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत जमुना राम पीजी कॉलेज में हुआ पौधरोपण, वन महोत्सव-2026 का आयोजन

बलिया। पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के उद्देश्य से बुधवार को श्री जमुना…

1 day ago

आवास योजना में लापरवाही पर सभी एसडीएम का वेतन रोकने के आदेश

बलिया। जिले में राजस्व और विकास कार्यों की समीक्षा के दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह…

1 week ago

धूप में पसीने से तरबतर एक डॉक्टर! बलिया को सुषमा शेखर जैसे नेताओं की ज़रूरत क्यों है?

सियासत में बड़े नामों की कोई कमी नहीं है। मंचों पर भाषण देने वाले नेता…

3 weeks ago

फेफना में अकीदत के साथ मनाया गया मोहर्रम, मातमी जुलूस और हैरतअंगेज करतब बने आकर्षण का केंद्र

बलिया। फेफना थाना क्षेत्र में शुक्रवार को मोहर्रम का पर्व पूरी अकीदत, शांति और सौहार्दपूर्ण…

3 weeks ago

एक साल से धूल फांक रही करोड़ों की जांच सुविधा, बांसडीह सीएचसी में नहीं चालू हो सकी बायोकेमिस्ट्री एनालाइजर मशीन

बांसडीह (बलिया)। ग्रामीण क्षेत्र के मरीजों को आधुनिक जांच सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से…

3 weeks ago

अघोषित बिजली कटौती पर सपा युवजन सभा का हल्ला बोल, 9 सूत्रीय मांगों के साथ सौंपा ज्ञापन

भीषण गर्मी के बीच लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती और खराब विद्युत व्यवस्था को…

3 weeks ago