बलिया में हो रही लगातार बारिश की वजह से चांद दियर के पास जय प्रभा सेतु का एक किनारा धंसने से बिहार-यूपी का संपर्क भंग हो गया है। पुल में भी दरार पड़ गई है। बुधवार से ही लगातार हो रही बारिश से बलिया और छपरा को जोड़ने वाले जय प्रभा सेतु के यूपी मुहाने पर एप्रोच सड़क धंस गयी, जिसकी वजह से आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया है।
पुल के किनारे दरारें भी दिख रही हैं। आशंका जताई जा रही है कि तेज आंधी व पानी आने पर पुल भी क्षतिग्रस्त हो सकता है। मालूम हो कि करीब एक साल पहले इस पुल की मरम्मत की गई थी। मरम्मत के 6 महीने बाद ही यूपी और बिहार के दोनों मुहाने पर रोड किनारे की सड़क टूटने लगी थी तब से ही पुल पर आवागमन करने वाले और भारी वाहनों को लेकर किसी अनहोनी की आशंका बन रही थी।
छपरा-पटना मार्ग से पुल के जरिये यूपी पहुंचने वाली यह सड़क हाजीपुर-गाजीपुर के नाम से जानी जाती है। इस पुल से होकर ही इस इलाके के लोग बलिया, गाजीपुर व बनारस जाते हैं। खतरा नहीं मोलने वाले लोगों को अब दूसरे विकल्प के जरिये इन इलाकों में पहुंचना होगा जो नाको चने चबाने के बराबर है।
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…
बांसडीह की राजनीति हमेशा से बलिया की सबसे चर्चित सियासी ज़मीन रही है। 2027 से…