सफाईकर्मी का पैर धो सुर्ख़ियों में आए बलिया के सीएमओ सस्पेंड !

बलिया- पीएम मोदी की राह पर चलकर अपने सफाईकर्मी  का पैर धो सुर्ख़ियों में आने  वाले बलिया के सीएमओ डॉ उमापति दूबे को शासन ने सस्पेंड कर दिया है

रिपोर्ट के मुताबिक  यह कार्रवाई जेई वेक्सिनेशन की मात्र 51 फीसदी प्रगति पर हुई है। आरोप है कि जनपद बलिया को आवंटित लक्ष्य 85489 के मुकाबले 43756 प्रगति होने पर शासन की ओर से जब पूछताछ की गई तो उचित जवाब देने की वजाय अमर्यादित व्यवहार व असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया।

इस पर शासन ने डॉ. दूबे को निलम्बित करते हुए इन आरोपों की जांच स्वास्थ्य विभाग के निदेशक (प्रशासन) को सौंपी हैं। उल्लेखनीय है कि सीएमओ उमापति दुबे अपने भगवा ड्रेस से भी चर्चा में आए थे।

उसके बाद और भी चर्चा में तब आ गए जब उनका एक विडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। जिसमें वो अपने  एएनएम सेंटर पर तैनात स्वीपर के पांव पखारने के बाद बकायदा उनके पैर पर अपना सिर पटक कर आशीर्वाद लेते देखे गए थे।

सीएमओ के अनुसार उस स्वीपर का सम्मान किया गया, जबकि उसी की तनख्वाह पांच महीनों से लंबित पड़ी है। लोगों की चर्चाओं का बीच यह भी आशंका जाहिर की जा रही है कि कहीं इसी नाटक का दुष्परिणाम तो यह कार्रवाई नहीं है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago