बलिया से सांसद भरत सिंह के एक बयान की काफी चर्चा हो रही है। आप को बता दें की लोकसभा चुनाव की तारीख के एलान से पहले ही अजीबो ग़रीब भविष्यवाणी से सांसद जी सुर्ख़ियों में आ गए हैं ।
चुनाव के मद्देनज़र बलिया में आजकल डेरा डाले सांसद ने शनिवार को बलिया के रेलवे स्टेशन पर स्वचलित सीढ़ी के शिलान्यास के दौरान आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा हम सबको मालूम है की आज आचार संहिता लागू हो जाएगी ।
यहां पर स्वचालित सीढ़ी का शिलान्यास करने के बाद गाजीपुर भी जाना है। आप लोगों के बीच से जाकर गाजीपुर में भी शिलान्यास है। जहां पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।’ इसके बाद क्षेत्र के लोगों में सांसद की ये भविष्यवाणी चर्चा का विषय बन हुआ है।
इस बात पर आम लोगों में इस बात की चर्चा होने लगी कि बलिया मॉडल रेलवे स्टेशन पर साढ़े चार साल बाद स्वचालित सीढ़ी का शिलान्यास आचार संहिता को देखते हुए ही किया जा रहा है। अगर लोकसभा चुनाव के अधिसूचना जारी होने का भय नहीं रहता तो शायद यह शिलान्यास भी नहीं हो पाता।
बता दें की भरत सिंह 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत कर पहली बार सांसद बने थे।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। बलिया जिले…
बलिया। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक एवं सुप्रीमो रोहित कुमार सिंह तीन दिनों तक बलिया…
बलिया। नई दिल्ली के रामलीला मैदान में 1 नवंबर 2026 को आयोजित होने वाली कांग्रेस…
बलिया: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर बलिया ख़बर की ओर से कराए गए…
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…