आगामी लोकसभा चुनाव के के एलान से पहले ही समाजवादी पार्टी ने शुक्रवार को छह प्रत्याशियों के नामों की सूची जारी कर दी है. पार्टी की पहली ही सूची में पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव का नाम भी शामिल है.
पार्टी महासचिव राम गोपाल यादव की ओर से जारी की गई इस सूची में आजमगढ़ से सांसद मुलायम सिंह यादव को मैनपुरी से चुनाव मैदान में उतारा गया है, जबकि धर्मेंद्र यादव बंदायू से और अक्षय यादव फिरोजाबाद से चुनाव लड़ेंगे. इटावा से कमलेश कठारिया, राबर्ट्सगंज से भाईलाल कोल और बहराइच से शब्बीर वाल्मीकि को उतारा गया है.
मैनपुरी सीट से मुलायम 1996, 2004 और 2009 से चुनाव जीत चुके हैं. 2014 लोकसभा चुनाव में मुलायम आजमगढ़ और मैनपुरी दो सीटों से चुनाव लड़े थे और दोनों ही जगहों से जीते थे.
राजनीतिक विशेषज्ञों का मानना है कि मैनपुरी लोकसभा सीट समाजवादी पार्टी के लिए काफी सुरक्षित सीट है. इस सीट पर पिछली बार मुलायम साढ़े तीन लाख से अधिक वोटों से जीते थे.
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने लोकसभा चुनावों के लिए गठबंधन किया है, जिसमें बीएसपी को 38, एसपी को 37 सीटों को बंटवारा किया गया है. वहीं आरएलडी को तीन सीटें दी गई हैं और कांग्रेस के लिए दो सीटें छोड़ी गई हैं.
बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…
बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…
चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…
आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…
बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…
सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…