सीएम योगी का बड़ा ऐलान, हर ग्राम पंचायत में खोले जाएंगे ओपन जिम

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार ने ग्रामीण इलाकों के खिलाड़ियों को बड़ी सौगात दी है। छोटे इलाके की खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए अब ग्राम पंचायतों में खेल मैदानों को विकसित करने के साथ ही ओपन जिम खुलवाएं जाएंगे। योजना कस प्रथम चरण में 100 ग्राम पंचायतों में ओपन जिम खोले जाएंगे। इससे खिलाड़ी, खेलने के साथ अपनी फिटनेस का भी ध्यान रख सकेंगे।

बता दें कि राज्य सरकार के ‘खूब-खेलो-खूब बढ़ो’ मिशन के तहत ग्रामीण अंचल की खेल प्रतिभाओं को उनकी कला निखारने के मौका दे रही है। खेल प्रतिभाओ को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से ही युवा कल्याण विभाग, मनरेगा योजना के अंतर्गत ग्राम पंचायत स्तर पर गांव-गांव में खेल के मैदान और ओपन जिम की व्यवस्था करा रहा है।

यही वजह है कि योगी सरकार ने पिछले कार्यकाल में 19 जनपदों में 16 खेलों के प्रशिक्षण के लिए 44 से ज्यादा छात्रावास बनवाएं, नए स्टेडियम बनाने का कार्य भी जारी है। इतना ही नहीं सरकार ने खेल किट के लिए दी जा रही धनराशि को भी 1 हजार से बढ़ाकर 2500 रुपए कर दिया गया।

साथ ही ओलंपिक खेलों में पदक जीतकर लाने वाले प्रदेश के खिलाड़ियों को भी अनेक सुविधाएं सरकार की ओर से दी जा रही है। वहीं शुरुआती तौर पर बच्चों का खेलों के प्रति रुझान बढ़े, इसके लिए भी सरकार काम कर रही है। खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के लिए कोच भी नियुक्त किए गए हैं। सरकार का उद्देश्य है कि उत्तरप्रदेश के युवा खेलों के क्षेत्र में आगे बढ़े और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करें।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 week ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago