Categories: बलिया

बलिया- बायोमेट्रिक अटेंडेंस से ही मिलेगी छात्रवृत्ति, जल्द नियम होगा लागू

बलिया में छात्रवृत्ति के लिए नया नियम लागू किया जा रहा है। बायोमेट्रिक अटेंडेंस के आधार पर ही छात्रों को छात्रवृत्ति मिलेगी। इस नियम को लागू करने की दिशा में शासन ने एक और कदम बढ़ाया है। बता दें शासन ने पिछले दिनों फैसला किया था कि सभी स्कूल और कॉलेज के छात्रों को बायोमेट्रिक अटेंडेंस लगाने के बाद ही छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति मिल सकेगी। जिसको लेकर समाज कल्याण विभाग के उपनिदेशक ने जिला प्रशासन को पत्र भेजकर बैठक करने को निर्देशित किया है।

दरअसल छात्रवृत्ति में हो रहे फर्जीवाड़े पर अंकुश लगाने को लेकर दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत छात्र-छात्राओं के बायोमेट्रिक अटेंडेंस की प्रक्रिया लागू की गई है। जारी आदेश में कहा गया है कि परिचय पत्र में 75 फीसदी या उसके ऊपर उपस्थित रहने वाले छात्र छात्राओं को शैक्षणिक भत्ता एवं शुल्क प्रतिपूर्ति सुविधा से मिल सकेगी।

वहीं टेंडर प्रक्रिया में गड़बड़ी होने पर कार्रवाई की जाएगी। जिसके लिए विद्यालय प्रशासन को बच्चों की उपस्थिति के लिए अब बायोमेट्रिक मशीन लगाना अनिवार्य होगा। बायोमेट्रिक अटेंडेंस प्रणाली की व्यवस्था शैक्षणिक सत्र साल 2022-23 से ही लागू होगी। इसको लेकर विद्यालयों में हलचल मची है। वहीं छात्र इस फैसले को संतोषजनक मान रहे हैं।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

6 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

2 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago