Categories: बलिया

मॉरीशस के PM का बलिया से है खास रिश्ता… रसड़ा में है पैतृक गांव

मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ भारत दौरे पर आने वाले हैं। उनके दौरे को लेकर बलिया के रसड़ा क्षेत्र में चर्चाएं तेज हो गई हैं। जानकर हैरानी होगी कि प्रविंद्र जगन्नाथ के पुरखे रसड़ा के रहने वाले थे। साल 2019 में मॉरीशस के उच्चायुक्त ने बलिया जिले में रहकर पीएम के पुरखों की तलाश भी की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

24 जनवरी 2019 में प्रविंद्र जगन्नाथ खुद रसड़ा आने वाले थे, उनका मकसद अपने पैतृक गांव में जाने का था। लेकिन अचानक उनका कार्यक्रम निरस्त हो गया। इस बार अपने दौरे के दौरान पीएम बलिया आएंगे या नहीं, इसकी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

प्रविंद्र जगन्नाथ 23 जनवरी 2017 से मॉरीशस के प्रधानमंत्री के पद पर हैं। वह अपने परिवार की 5वीं पीढ़ी के सदस्य हैं। इससे पहले उनके पिता स्वर्गीय अनिरुद्ध जगन्नाथ लगातार 18 सालों तक मॉरीशस के पीएम रह चुके हैं। वह मॉरीशस के राष्ट्रपति का पद भी संभाल चुके हैं। कुछ दिन पहले उनका निधन हो गया।

कहा जाता है कि पीएम प्रविंद्र जगन्नाथ के पूर्वज विदेशी अपनी पत्नी बतसिया देवी के साथ 26 मार्च 1873 में गिरमिटिया मजदूर के रूप में कोलकाता से जलमार्ग के रास्ते मॉरीशस गए थे। बलिया जिले का रसड़ा (रसरा) तब गाजीपुर जिले में था और परगना लखनेश्वर था। प्रधानमंत्री प्रविंद्र जग्नाथ के पूर्वज ‘अहीर’ जाति से हैं।

वहीं मॉरीशल के पीएम प्रवींद्र जगन्नाथ का पैतृक गांव रसड़ा तहसील के अठिला गांव में होने का दावा करते हुए एक व्यक्ति ने मॉरीशस के तत्कालीन उच्चायुक्त जगदीश्वर गोवर्धन और अफसरों को अपनी 4 पीढ़ी का कुर्सीनामा सौंपते हुए खुद को मॉरीशस के प्रधानमंत्री के खानदान का होना बताया था। लेकिन इसकी आधिकारिक रुप से पुष्टि नहीं हो पाई।

प्रधानमंत्री प्रविंद्र जगन्नाथ अपने पैतृक गांव में जाना चाहते थे, उन्होंने पीएम मोदी से आग्रह किया था। इसके बाद उनके पूर्वजों की तलाश हुई। लेकिन कोई भी सटीक जानकारी निकल कर सामने नहीं आ पाई। अब एक बार फिर पीएम प्रविंद्र जगन्नाथ के दौरे को देखते हुए बलिया से उनके इस खास रिश्ते की चर्चा होने लगी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 week ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

2 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago